बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबईकरो के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।क्योंकि शहर में 9 अक्टूबर से 5 दिन की पानी कटौती की जाने वाली है।बताया जा रहा है कि शहर के कुछ हिस्सों में सोमवार से बीएमसी पानी की कटौती शुरू करने जा रही है।ऐसे में मुंबई के कई शहर पानी कटौती से काफी प्रभावित रहेंगे।
दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम मलाड (पूर्व) में मलाड हिल जलाशय में इनलेट और आउटलेट वाल्व को बदलने का काम शुरू करेगी। यह मरम्मत का काम दो चरणों में 9 और 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से आधी रात 12 बजे के बीच किया जाएगा। इस वजह से गोरेगांव, मलाड और कांदिवली (पूर्व) में दोनों दिन (9 और 13 अक्टूबर) 16 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।बीएमसी के मुताबिक शहर को पानी सप्लाई करने वाले पाइपों में लगे वाल्व काफी पुराने और क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 10 पानी के वाल्वों को बदला जाएगा। ऐसे में पहले चरण में 900 मिमी व्यास का वाल्व और 750 मिमी व्यास वाले वाल्व को सोमवार को बदला जाएगा। जबकि दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को दो 900 मिमी व्यास और 750 मिमी व्यास वाले पानी के वाल्व को बदलने का काम किया जाएगा।जिसके चलते आने वाले दो दिनों में सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक मलाड (पूर्व), गोरेगांव (पूर्व), बंदोंगरी (Bandongri), जालवाड नगर (Zalwaad Nagar), अशोक नगर, लोखंडवाला, हनुमान नगर, वाडरपाड़ा- 1 और 2, कांदिवली (पूर्व) के नरसीपाड़ा में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।वहीं मुंबई से सटे नवी मुंबई में भी वाटर प्लांट का काम होने जा रहा है।जिसके तहत महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी भोकरपाडा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 100/22 केवी सबस्टेशन का रखरखाव कार्य सोमवार 9 अक्टूबर को करेगी। इस वजह से भोकरपाडा जल शुद्धिकरण केंद्र में जलापूर्ति बंद रहेगी। नतीजतन, कल (9 अक्टूबर) शाम को नवी मुंबई नगर निगम के बेलापुर, नेरुल, तुर्भे, वाशी, कोपरखैरने, घनसोली, ऐरोली डिवीजनों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।बीएमसी ने इन इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी की पर्याप्त आपूर्ति रखें और पानी का संयमित तरीके से इस्तेमाल करें।
Post View : 84665