मुंबई : मुंबई के यलो गेट पुलिस थाने ने कुख्यात ऑयल माफिया मंगेश ठाकुर उर्फ़ हाजी मस्तान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है आज उसे यलो गेट पुलिस थाने ने मुंबई से ही गिरफ्तार किया है। यलोगेट पुलिस थाने की सीनियर पीआई सुरेखा कपिले ने जानकारी देते हुए मंगेश ठाकुर उर्फ़ गोदी के हाजी मस्तान को आज उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दरअसल पिछले महीने उसके खिलाफ़ यलो गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद से वह फरार था बाद में कोर्ट में गिरफ्तारी पूर्व ज़मानत की याचिका दाखिल की लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। चूंकि मंगेश ठाकुर को यलो गेट डिवीज़न एसीपी लता डोंड का सहयोग था इसलिए वह अब तक गिरफ्तारी से बच रहा था। लेकिन मौजूदा एडिशनल कमिशनर निशित मिश्रा के तैनाती के बाद अपराध पर अंकुष लगाने के लिए सख्ती बर्ती गई जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई।
कौन है मंगेश ठाकुर
मुंबई अरब सागर में अवैध रूप से तेल की तस्करी करने वाले राजू पंडित की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने इस बात का दावा किया था कि उन्होंने अरब सागर में तस्करी पर लगाम लग चुका है लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद मंगेश ठाकुर की गैंग अरब सागर में सक्रीय हो चुकी थी।
लाविश लाइफ स्टाइल जीने वाला मंगेश ठाकुर राजू पंडित की गिरफ्तारी के बाद उस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से गवाह बना है और इस गवाही से मुकरने के लिए मंदेश ठाकुर ने लाखों रुपए की डीमांड की थी यह बात कुछ अधिकारियों को पता है लेकिन इसके बाद उसकी असलियत सामने आई इसके खिलाफ नई मुबंई के कई पुलिस थानों में अवैध हथियार, लैंगिंक शोषण, मार पीट, तेल तस्करी समेत कई संगीन धाराओं के तहेत मामले दर्ज हैं।
दर असल मुबंई पुलिस के कुछ अफसरों के करीबी होने की वजह से मंगेश ठाकुर ने अरब सागर में अकेले ही अपना साम्राज्य चलाने के लिए फिल्मी तर्ज़ पर छोटे मोटे आयल माफियाओं पर पुलिसिया कार्रवाई करवाई उसके बाद गोदी का एकमात्र तेल तस्कर राजू पंडित के खिलाफ़ कार्रवाई करने के बाद वह एक मात्र आयल माफिया बचा जो अरब सागर पर अपना राज करने लगा।
मुंबई पुलिस के भरोसे को मज़बूत करने के लिए मंगेश ठाकुर ने दूसरे तेल तस्कर के खिलाफ़ बतौर गवाह का किरदार अदा किया ताकि पुलिस का भरोसा जीत सके लेकिन खुद ही तेल के इस गोरख धंधे को अंजाम देने वाला मंगेश ठाकुर फंस गया और सलाखों के पीछे पहुंचे गया चूंकि अर्थर रोड जेल में इसका विरोधी राजू पंडित भी है इसलिए संभव है कि इसे उस जेल में न रख कर किसी दूसरी जेल में अलग रखा जाएगा।
Post View : 5139