बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई पुलिस को बुधवार को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा। 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा। इंटेलिजेंस एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर काफी सुर्खियां बटोर रही है।वहीं सीमा को लेकर अब आतंकी संगठन ने मुंबई पुलिस को हमले की धमकी दी है।बता दें कि पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा गुलाम हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को धमकी दी गई है।मुंबई पुलिस ने गुरुवार (13 जुलाई) को बताया कि कंट्रोल रूम को कल एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के जैसा आतंकवादी हमले किया जाएगा।धमकी भरा कॉल आने के बाद अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।मुंबई पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की धमकी दी और उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।कहा गया कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसी कई कॉल्स आती हैं और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये कॉल असली है या फर्जी।दरअसल सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी।फिलहाल वह अपने बच्चों के साथ सचिन के घर पर रह रही है।सीमा ने उसको पाकिस्तान वापस भेजने पर जान का खतरा बताया है।सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है।जिसपर सीमा ने कहा कि अगर उसे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी।उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की है।ऑनलाइन बात करते हुए प्यार में पागल हुई सीमा पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। सीमा हैदर को भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर गिरफ्तार भी किया गया था।नोएडा पुलिस ने इस मामले में सचिन को भी गिरफ्तार किया था।हालांकि दोनों को बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
Post View : 95847