मुंबई-गोवा हाइवे के अधूरे काम को लेकर मनसे चीफ ने रविवार को पदयात्रा का आयोजन किया था। रायगढ़ और रत्नागिरी के कई इलाकों में राज ठाकरे के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए थे।इस दौरान राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मौजूदा शिंदे फडणवीस सरकार पर निशाना साधा।
गौरतलब है कि मनसे चीफ राज ठाकरे ने मुंबई-गोवा हाइवे का काम पूरा नहीं होने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा।मनसे ने मुंबई गोवा महामार्ग के बनने में देरी को लेकर अपना आक्रामक रुख अपनाया है।इस मुद्दे पर लगातार राज ठाकरे सरकार को आड़े हाथ ले रहे हैं।राज ठाकरे ने चंद्रयान का उदाहरण देते हुए कहा कि 600 करोड़ में चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंच गया, लेकिन 12 साल में मुंबई-गोवा हाइवे तैयार नहीं हो पाया। जिस पर 15 हजार करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।मनसे प्रमुख ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘600 करोड़ में चंद्रयान 3 चंद्रमा पर पहुंच गया और 15 हजार करोड़ खर्च करने के बाद अभी तक मुंबई गोवा हाइवे नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है, जो लोग जनता को लूट रहे हैं उन्हीं को हम सत्ता दे रहे हैं। इस पर विचार करें।राज ठाकरे ने उस वक्त कहा था कि मुंबई-गोवा हाइवे का काम 2007 में शुरू हुआ था। उसके बाद इतनी सरकारें आईं, लेकिन सड़क का काम नहीं हुआ और फिर भी वही लोग कैसे चुने जाते हैं? क्या सड़कें गड्ढों में चली गईं और क्या हम गड्ढों में चले गए। हमारे मतदाताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता? सड़कों की बदहाल स्थिति पर उन्होंने कहा था कि सिर्फ कोंकण ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सड़कों का बुरा हाल है। मुंबई से नासिक जाने में 8 घंटे लगते हैं। इस सड़क पर लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।बता दें, 12 साल से मुंबई गोवा बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक वो बनकर तैयार नहीं हुआ। उसका काम अधूरा है। कुछ दिन पहले भी राज ठाकरे ने अपने ट्वीटर हैडल के जरिए हाइवे का मुद्दे का उठाया था।
Post View : 78454