• मुंबई के बोरीवली इलाके की घटना, तीन हमलावर पुलिस की गिरफ्त में।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई के बोरीवली इलाके में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक वकील पर दिनदहाड़े तलवारों और लाठियों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक मुंबई के बोरीवली इलाके में सड़क पर हथियार चलाने वाले गुंडों के एक समूह ने पेशे से वकील सत्यदेव जोशी को बीच रास्ते में रोककर उनपर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि पीढित वकील जोशी अपनी कार से जा रहे थे।तभी अचानक जोशी की कार को रोककर उन्हें बाहर निकलने के लिए उनपर दबाव बनाया जाने लगा।इसके बाद जब जोशी अपनी कार से बाहर निकले तो उनपर गुंडों के एक समूह ने तलवारों और लाठियों से उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
मुंबई में हुए इस भयावह हमले का वीडियो एडवोकेट मदन जे गुप्ता ने ट्विटर पर साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि 5-6 गुंडे वकील पर खुले आम हथियारों से हमला कर रहे है।पीढित वकील अपनी जान बचाते हुए हमलावरों के चंगुल से भागने में सफल तो हुआ लेकिन बुरी तरह गंभीर रूप से वह अभी घायल है।
इस हमले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के बोरीवली इलाके के एमएचबी पुलिस स्टेशन में हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 326,324, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।तीनो हमलावरों की गिरफ्तारी वीडियो के माध्यम से शिनाख्त के बाद कि गई है। फिलहाल दिनदहाड़े वकील पर हुए इस हमले के पीछे का खुलासा अब तक नही हो सका है। जबकि रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर इस हमले के पीछे की कहानी मुंबई के एक डेवलपर के साथ संपत्ति विवाद को लेकर जोड़ी गई है। फिलहाल पीढित वकील गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज कांदिवली अस्पताल में चल रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Post View : 36516