बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात उस समय खफा हो गए जब महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक खराब हो गया।गहलोत ने वहां खड़े जिला कलेक्टर की ओर माइक जमीन पर फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह घटना शुक्रवार की रात बाड़मेर सर्किट हाउस में हुई जहां राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लेने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था।
गौरतलब है कि पहली बार जब मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद कर रहे थे तो माइक में तकनीकी समस्या आने लगी। इसके बाद उन्होंने माइक कलेक्टर के सामने फेंक दिया। इसके बाद कलेक्टर ने माइक को उठाया।वहीं दूसरी बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तब नराजा हुए जब महिलाओं के पीछे की तरफ अनावश्यक लोग खड़े थे। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी को आवाज लगाई।ऐसा देखकर हर कोई हैरान हो गया कि सादगी पसंद जननायक छोटी सी बात को लेकर आग बबूला हो गए।कुछ लोगों ने इस घटना मे कैद कर लिया वीडियो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस में पहुंचकर आराम किया। रात को 9:30 बजे के बाद सर्किट हाउस में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर महिलाओं से संवाद किया।सीएम गहलोत ने लोगो को उड़ान योजना के फायदे बताएम वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जो 15% मानदेय बढ़ाया गया है। महिलाओं ने इस का आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी पंजाब प्रभारी एक बायतु विधायक हरीश चौधरी गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विधायक मेवाराम जैन पदमाराम मेघवाल सीएम अशोक गहलोत के साथ मौजूद थे।इसके बाद सीएम अशोक गहलोत रात को करीब 10 बजे गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन के घर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर सीएम ने युवाओं व लोगों से बातचीत की। युवाओं ने सीएम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद सीएम पैदल ही स्टेशन रोड पर राज सरोवर तक पहुंचे। वहां पर एक दुकान पर आइसक्रीम खाते हुए लोगों से चर्चा कर सिटी के हालचाल का जायजा लिया।
Post View : 68437