बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई के आरे कॉलोनी में हुए बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी रिक्शा ड्राइवर पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ ऑटो के अंदर दुष्कर्म किया।आरोपी यूपी का रहने वाला है और मुंबई में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है।पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह है।रेप करने से पहले उसने महिला के साथ मारपीट भी की। आरोपी ने महिला को धमकाया कि वह इस बारे में किसी को ना बताए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में ऑटो ड्राइवर ने 20 साल की महिला पर पहले हमला किया और फिर बलात्कार किया। आरोपी ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह है। उसने महिला से दुष्कर्म करने से पहले रिक्शा के अंदर महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को किसी से कुछ ना कहने की धमकी भी दी।पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ दिनों बाद 20 साल की महिला के पेट से ब्लड आने लगा।दो महीने पहले ही महिला को ऑपरेशन के बाद डिलीवरी हुई थी। जब महिला को ब्लड आने लगा तो परिवार उन्हें लेकर अस्पातल पहुंचा।डॉक्टर ने घाव के निशान देखकर महिला से पूछताछ की तब उन्होंने पूरी बात डॉक्टर को बताई।इसके बाद परिजनों ने नजदीकी आरे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी मौसी से मिलने के लिए नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर गई थी। जब उसने मुंबई लौटने के लिए एक ऑटोरिक्शा बुक किया तो उसका सामना आरोपी से हुआ।महिला को गोरेगांव जाना था मगर ड्राइवर उसे आरे कॉलोनी में एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उसे चुप रहने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। अपराध के बाद आरोपी यूपी भाग गया। जांच में जुटी पुलिस ने ऑटोरिक्शा के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन एक अलग ड्राइवर ऑटो चला रहा था।इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश में इंद्रजीत सिंह का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपराधी को रविवार को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।जहां आज उसे अदालत में उसे पेश किया गया।
Post View : 87452