बॉम्बे लीक्स ,बिहार
बिहार के महागठबंधन में एक बार फिर बड़ी रार देखने को मिल रही है।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।वे बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री थे।संतोष सुमन ने कहा, कोई नाराजगी नहीं हुई है। जदयू चाहती थी कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें। लेकिन हमें वो मंजूर नहीं था।हम अकेले संघर्ष करेंगे। हमें जदयू में विलय नहीं करना है।नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है।हालांकि वह एनडीए के साथ जाएंगे या आगे क्या करेंगे इस पर उन्होंने कुछ साफ नहीं किया है।लेकिन महागठबंधन सरकार के खिलाफ अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रिया आने लगी हैम मंगलवार (13 जून) को संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है।कुछ महीने पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर आए उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी बनाई है। आरएलजेडी के वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- “जर्जर किला को ढहने के लिए एक-एक नहीं, बल्कि एक ईंट का खिसकना ही काफी है।यह तो मात्र ट्रेलर है।देखते जाइए, एक के बाद एक दृश्य।जल्दी ही “द एंड” वाला सीन भी आ ही जाएगा।वहीं बिहार सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे। बिहार में पार्टी के 4 विधायक हैं। इधर, इस्तीफे के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार करने की चर्चा है। दो नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, कैबिनेट की 11:30 बजे होने वाली मीटिंग का समय बढ़ाकर शाम 4:30 बजे कर दिया गया।संतोष सुमन के इस्तीफे पर JDU और RJD का बयान आया है। JDU की मंत्री लेशी सिंह ने कहा- नीतीश जी ने जीतन राम मांझी को CM बनाया था। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं। अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या।
Post View : 74618