बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
इटारसी – मुंबई से दिल्ली लौट रही पुरानी एक लड़की के साथ चलती ट्रेन में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना ट्रेन यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) में हुई।खबर के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली लड़की 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। मुम्बई में लड़की को लोगों ने कहा, मुंबई अच्छा नहीं है। यहां लड़कियों को बेच दिया जाता है।जिसके बाद लड़की काफी डर गई और बाद में वह ट्रेन से वापस दिल्ली के लिए निजामुद्दीन संपर्क क्रांति पकड़कर रवाना हो गई।इस बीच ट्रैन में रास्ते में एक आदमी ने उस लड़की को बताया कि जनरल डिब्बे में सीट खाली है।वो उस डिब्बे में जाकर आराम से सो सकती है। इसके बाद उस शख्स ने जबरन लड़की को जनरल बोगी में जाने के लिए मजबूर कर दिया।लड़की के अनुसार उस आदमी उसे जबरन जनरल बोगी में लेकर गया।जोकि ट्रेन के कैंटीन वाले डिब्बे से सटा हुआ था।इसके बाद उस आदमी ने लड़की से कहा कि पैंटी कार के गेट के पास सो जाओ।इसके थोड़ी देर बाद वही आदमी वापिस आया और वापस आकर उस लड़की को कैंटीन वाले डिब्बे (पैंट्री कार) में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस बीच जब लड़की ने शोर मचाना चाहा और चिल्लाया तो बदले में लड़की पर उसने हाथ भी उठाया।लड़की के अनुसार उस शख्स ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो चलती ट्रेन से धक्का देकर फेंक दूंगा।
रेलवे पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने बयान में बताया कि ‘मैं 21 साल की हूँ जोकि पुरानी दिल्ली में रहती हूं।मैं 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। लेकिन मुंबई वालो के अनुसार मुंबई अच्छा नहीं है। कहा गया कि यहां लड़कियों को बेच देते हैं। ऐसे में मुझे दिल्ली वापिस जाने की सलाह दी गई थी।जिसके बाद लोगों के कहने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। लेकिन ट्रेन में काफी के कारण वो भुसावल स्टेशन पर उतर गई। उसी दिन शाम 6 बजे दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस AC कोच में वो बैठ गई। जहां उसने फर्श पर ही अपना कंबल बिछाया और सो गई। रात 8 बजे के करीब एक मोटा-लंबा सा ,नीली शर्त पहने एक आदमी ने आकर उस लड़की को उठा दिया। लड़की के अनुसार वो शख्स बोला कि यहां क्यों सो रही हो? जनरल डिब्बे में सीट खाली है तो जाकर सो जाओ।बताया कि वह मुझे जबरन बोगी की तरफ ले गया। कैंटीन वाले डिब्बे के पास ले जाकर बोला कि यहीं गेट के पास सो जाओ।’
बताया कि वो शख्स मुझे उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे (पैंट्री कार) में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। विरोध करने पर उसे मारकर धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर मार डालूंगा। लड़की के अनुसार वो रोती हुई अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। उस वक्त 10 बजे रहे होंगे इस बीच लड़की को ट्रेन में दो लोग मिले। जिन्हें लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया।इस बीच ट्रेन भोपाल स्टेशन पर जब पहुची तो उन्हीं दोनो लोगों के साथ वो लड़की भोपाल रेलवे थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी से अवगत कराया।ये वारदात कर्नाटक-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में घटित हुई। जबकिं घटना तब हुई जब ट्रेन हरदा-इटारसी के बीच चल रही थी।पुलिस के अनुसार इस घटना का आरोपी पैंट्री कार का मैनेजर बताया जा रहा है। जिसके बाद रेलवे GRP ने पैंट्री कार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
हालांकि खबर यह भी है कि पुलिस आरोपी कैंटीन मैनेजर को बचाने का प्रयास कर रही है।घटना से जुड़े मामले को लेकर अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।फिलहाल युवती का भोपाल में हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
Post View : 63803