बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
स्वीडन के एक नागरिक को मुंबई में बैंकॉक से इंडिगो की एक फ्लाइट में केबिन क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
बताया गया कि मुंबई में गुरुवार को 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को बैंगकॉक से लौटते समय गिरफ्तार किया गया है।आरोप है कि युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में IndiGo स्टाफ के साथ छेड़छाड़ की है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग को गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने पर एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था।पीड़ित केबिन क्रू मेंबर के मुताबिक समस्या तब शुरू हुई जब मैंने वेस्टबर्ग (28-ई पर बैठे), जो नशे में थे, को सूचित किया कि जहाज पर सी फूड नहीं है। मैंने उसे चिकन परोसा और पीओएस मशीन के जरिए भुगतान करने के लिए उसका एटीएम कार्ड मांगा।लेकिन कार्ड स्वाइप करने के बहाने यात्री ने मेरा हाथ पकड़ लिया।ऐसा करने के बाद मैंने अपना खींच लिय और उनसे मशीन में पिन डालने को कहा।लेकिन इस बार उन्होंने अपनी हदें पार कर दीं और अन्य यात्रियों के सामने मुझसे बेअदबी करने लगे। इसपर जब मैंने चिल्लाया कि वो बेअदबी कर रहे हैं तो वो अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।हालांकि, आरोपी के वकील ने कहा कि वे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं और उनका शरीर कांपता है।टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वकील ने कहा, “वे बिना मदद के कुछ भी नहीं पकड़ सकते हैं।जब उन्होंने केबिन क्रू को छुआ तो उन्होंने पीओएस पेमेंट कार्ड मशीन को पकड़ने की कोशिश की। उसने जानबूझकर उसे नहीं छुआ।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को इंडिगो एयरलाइंस की शिकायत के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को अंधेरी अदालत में पेश किया गया और उसी दिन जमानत दे दी गई।पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में भारत में गिरफ्तार किया गया यह आठवां अनियंत्रित एयरलाइन यात्री है।
Post View : 34961