दीवाली के त्योहारी सीजन के दौरान मुंबई में आतिशबाजी और लापरवाही के कारण आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन और नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, महज पांच दिनों के भीतर शहर में सैकड़ों स्थानों पर आग लगने की आपातकालीन घटनाएं सामने आई हैं।
Firecracker Incidents – पांच दिनों में 499 कॉल्स, जिनमें से दो-तिहाई मामले पटाखों के
मुंबई फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर से 10 नवंबर के बीच कुल 499 कॉल्स आग से जुड़ी दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 333 मामले (यानी हर तीन में से दो घटनाएं) सीधे तौर पर फटे पटाखों के कारण भड़की आग से संबंधित थे। 9 और 10 नवंबर के दो दिनों में ही आग के 268 मामले सामने आए, जिनमें 168 घटनाएं पटाखों की वजह से हुईं।
Firecracker Incidents – मलाड में एक किशोर की मौत, दो लोग घायल
इस दौरान सबसे भयानक स्थिति 9 नवंबर को देखने को मिली, जब अकेले उस दिन 144 मामले पटाखों के कारण आग लगने के दर्ज किए गए। इन दुखद हादसों के बीच मलाड इलाके में एक किशोर की आग की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
Firecracker Incidents – गोरेगांव से दहिसर बेल्ट में सबसे ज्यादा मामले आए सामने
प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी उपनगरों के गोरेगांव से लेकर दहिसर इलाके के बीच सबसे अधिक लगभग 93 कॉल्स दर्ज किए गए। प्रतिबंधों के बावजूद खुलेआम रॉकेट और आकाशीय आतिशबाजी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
(51376)