बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
बॉलीवुड के बादशाह के रूप में पहचान अंकित करने वाले शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के बीच मुंबई पुलिस ने शाहरुख के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। ये प्रदर्शन एक निजी संगठन अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन की ओर से किया गया।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वो ऑनलाइन गैंबलिंग और गेमिंग एप्स के प्रमोशन को बंद करें।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और गैंबलिंग को प्रमोट करने से नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसी चीजों का प्रचार करने पर युवा पीढ़ी को गलत मैसेज मिलता है। जिसके बाद एक निजी संगठन अनटच यूथ फाउंडेशन ने शाहरुख खान पर ‘ऑनलाइन जुए’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था।सोशल मीडिया और अन्य मैसेंजिंग ऐप के जरिए मैसेज फैलाया गया था कि ऑनलाइन गैंबलिंग जैसे जंगली रमी, झुपी ऐप का प्रचार करने के खिलाफ, शाहरुख के घर के बाहर प्रोटेस्ट किया जाएगा।इसीलिए कुछ लोगों ने शाहरुख खान के घर (मन्नत) के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की।इसके चलते मुंबई ने ‘मन्नत’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।प्रदर्शनकारियों के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग एप और गैंबलिंग के जरिए देश का युवा जुएं की तरफ झुका जा रहा है और बर्बाद हो रहा है। दूसरा ये गैरकानूनी है। इसके चक्कर में लोग सुसाइड कर रहे हैं।लोग डिप्रेशन में आ रहे हैं और गलत काम भी कर रहे हैं। इसकी वजह से ये प्रदर्शन किया।देखा जाए तो ऑनलाइन गैंबलिंग का कई फिल्म स्टार प्रचार कर रहे हैं।लेकिन विरोध के लिए सिर्फ शाहरुख खान का घर ही क्यों चुना गया ! इस सवाल के जवाब में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “शाहरुख खान फिल्म जगत के बहुत बड़े स्टार हैं जब वो इसका प्रचार करना बंद कर देंगे तो दूसरे स्टार भी उनको देखकर आगे बढ़ेंगे।बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज के समय भी खूब बवाल मचा था और नेताओं से लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था।अब उनकी फिल्म जवान जल्द ही सिनेमाघरों में लगने वाली है और विरोध प्रदर्शन की खबरें आने लगी हैं।हालांकि ये प्रदर्शन फिल्म को लेकर नहीं बल्कि गैंबलिंग एप का एड करने को लेकर था।
Post View : 88675