बॉम्बे लीक्स ,
बालासोर ट्रेन हादसे पर सियासत गरमा चुकी है।तो वही अब तक घटना स्थल राहत पहुंचाने का काम जारी है।फिलहाल हादसे को लेकर दूसरी ओर लेकर सियासत भी शुरू है।कांग्रेस समेत विपक्ष रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा जा रहा है।जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पलटवार किया है।
हरदीप पुरी ने 26/11 वाली घटना का जिक्र कर कांग्रेस से सवाल पूछा। हरदीप पुरी ने मुंबई पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 26/11 के वक्त NSG को दिल्ली से मुंबई पहुंचने में दस घंटे लगे। इस हादसे के बाद वहां प्रधानमंत्री पहुंचे, तीन केंद्रीय मंत्री वहां रहे। हरदीप पुरी ने कहा कि जिस रेल मंत्री का इस्तीफा ये मांग रहे हैं वह 36 घंटे वहां से निकले नहीं। 51 घंटे के भीतर लाइन चालू कर दी गई। जो घायल है सबके लिए व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पुरी ने राहुल गांधी के अल्पसंख्यकों पर अमेरिका में दिए बयान पर भी पलटवार किया।कहा कि इतिहास में कुछ दुखद एवं डरावनी घटनाएं हुई हैं। मैं उन्हें असम के नेली हत्याकांड की याद दिलाता हूं जब उनकी उम्र 13 साल थी। जिसमें 2,000 लोगों की मौत हो गई। जब उनकी उम्र 14 साल थी तब 1984 में हमने अपने 3,000 सिख भाइयों को खो दिया था। वर्तमान के बारे में दावा करने से पहले ऐसी घटनाओं को याद रखना महत्वपूर्ण है।हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी तंज कसा है।उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि एक जिम्मेदार विपक्ष हो, लेकिन ये तो अलग तरह की विपक्षी एकता है। इनमें आधे ऐसे हैं जिन्हें नेतृत्व चाहिए। आधे ऐसे हैं जो किसी के खिलाफ हैं।हरदीप सिंह पुरी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दौरै पर थे।हादसे के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे और लोगों के बीच जो अव्यवस्था पैदा की है, उसकी उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिएन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने में व्यस्त हैं और रेल सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “270 से अधिक मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं है। मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती।प्रधानमंत्री को तुरंत रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
Post View : 87674