
शकील शेख
शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई पुलिस को अगर आप 100 नंबर पर फोन कर के किसी की शिकायत कर रहे हैं तो सब से पहले आप अपने आप को सुरक्षित कर लें क्योंकि हो सकता है कि जिसकी आप शिकायत कर रहे हों पुलिस के पहुंचने से पहले वह आप तक पहुंच जाए और आपको शिकायत करना भारी पड़ जाएगा। क्योंकि ऐसी ही एक घटना मुंबई के ही एक पुलिस थाने की हद में घटी है।
घटना मुंबई के ट्राम्बे पुलिस थाने की है जब एसएससी और एचसी की पीरक्षाओं के दौरान इलाके में तेज़ आवाज़ में डीजी बजाया जा रहा था जिसको लेकर आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि शिकायत करने के बाद पुलिस वालों ने उनका नंबर डीजे बजाने वालों तक पहुंचा दिया। अब डीजे बाने वाले फोन पर शकील शेख की बैंड बजाने की बात कर रहे हैं।
Bombay Leaks से बात करते हुए शकील शेख ने बताया कि 21 फ़रवरी को शाम के समय मानखुर्द स्टेशन के सामने महात्माफुले नगर में बड़ी तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा था उस दौरान वह अपनी बेटी को स्कूल से लाने के लिए जा रहे थे। तेज़ आवाज़ डीजे को लेकर उन्होंने कंट्रोल को कॉल कर दिया। कंट्रोल को काल करने के कुछ ही समय बाद एक महिला का काल आया और महिला ने फोन पर सवाल किया की आपने डीजे की शिकायत कंट्रोल रूम में क्यों की अगर आपकी जगह कोई दूसरा आदमी होता तो उसको सबक सिखाती भले ही डीजे की वजह से 20 हजार जुर्माना पड़ता। शकील शेख ने इस पर उस महिला से सवाल किया कि मेरा नंबर किसने दिया जिसपर महिला ने जवाब दिया कि पुलिस वालों ने। शकील ने बताया कि इसके बाद एक और आदमी का कॉल आया वह यह कह रहा था कि आपने फिलिपकार्ट कंपनी का कार्ड बुक किए थे आपका पता बता दो मैं घर पर आ कर देता हूं जिस पर शकील ने जवाब दिया कि मैंने कोई बुकिंग नहीं कराई और न ही मैं आपको जानता हूं।
शकील ने कहा कि इसके अलावा भी कई लोगों के धमकी भरे कॉल रहे हैं जिसपर उन्होंने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से कर के उन पुलिस वालों पर कार्रवाई की मागं की है जिन्होंने उनके नंबर उन लोगों तक पहुंचा जो लोग डीजे बजा रहे थे।इससे पहले 5 अक्तूबर 2017 को शकील शेख ने ट्राम्बे पुलिस थाने की हद में इसी तरह कंट्रोल को कॉल किया तो पुलिस ने बहुंत गालियां दी थीं जिसको लेकर अब तक जांच चल रही है।
(3858)
2 comments
Shame on mumbai police
Mumbaikars police par kaise bharosa karege