बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। नेताओं के दलबदल का खतरा अब भी मंडरा रहा है। सियासी दल के आला नेताओं की नींदे उड़ी हुई हैं। विपक्षी दलों के बीच ऑपरेशन लोटस का डर बना हुआ है।भाजपा का दावा है कि, कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है।इसी को लेकर कांग्रेस के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।जहां नेताओं से सियासी हालातों लेकर चर्चा हुई।
दरअसल महाराष्ट्र के दो बड़े विपक्षी दल शिवसेना और एनसीपी अब बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो चुके हैं।इन दोनों ही दलों के ज्यादातर विधायक पार्टी बदल चुके हैं और पार्टी दो फाड़ हो चुकी है।ऐसे में अब कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी बची है, जिसमें कोई सेंधमारी नहीं हुई है।इसी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर एक अहम बैठक की है। बैठक में महाराष्ट्र की राजनीतिक हालातों पर चर्चा की खबर है।इस बैठक में राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष से विधायकों पर मंडरा रहे खतरे को लेकर भी चर्चा की।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। यहां पार्टी को मजबूत करना है।उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई।महाराष्ट्र में हमारा ध्यान कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने और लोगों की आवाज उठाने पर केंद्रित है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां की सत्ता पर बैठी जनविरोधी सरकार की हार हो।वहीं बैठक की तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी ने अपनी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।कांग्रेस पार्टी इस राजनीतिक जालसाज़ी का बराबर जवाब देगी। महाराष्ट्र की जनता बीजेपी द्वारा किए जनादेश पर लगातार हमलों का कड़ा राजनीतिक उत्तर देगी।उन्होंने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्त्ता, महाराष्ट्र की जनता को उसकी अपनी सरकार वापस दिलाएंगे। हम महाराष्ट्र की जनता के मन में अपनी जगह हमेशा से बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र और कांग्रेस के गौरवशाली रिश्ते को हम और मज़बूत करेंगे।देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में विधायकों की अदला-बदली को दौर चल रहा है।ऐसे में अब कांग्रेस को भी पार्टी में फूट डर सताने लगा है।वहीं, बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है।एनसीपी में दो फाड़ के बाद बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि इकलौती विपक्षी दल कांग्रेस के भी कई विधायक उनके संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में वो भी गठबंधन के साथ जुड़ सकते हैं।
Post View : 87949