बॉम्बे लीक्स ,कर्नाटक
र्नाटक में विधानसभा चुनावों के बीच ज़ोर आज़माइश जोरो पर है।भाजपा जहां एक तरफ सत्ता में वापसी का डंब भर रही है तो कांग्रेस को सत्ता में आने की उम्मीद है।ऐसे में कई चैनलों के ओपनियन पोल सामने आए है।ज्यादातर ओपिनियन पोल में कांग्रेस को नासिर्फ ज्यादा सीटें मिलती बताई जा रही है तो वही भाजपा के भी वापसी के उम्मीद बताई जा रही है।
गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। यहां अगले महीने के दूसरे हफ्ते में (10 मई को) मतदान कराया जाएगा।उसके बाद 13 तारीख को चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।इससे पहले कई चैनलों की ओर से ओपनियन पोल किए गए हैं।ओपिनियन पोल में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच एशियानेट- जन की बात ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव-पूर्व पोल जारी किया। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, चुनाव में किसी भी दल को एकतरफा बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि 75 से 80 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।तो वहीं कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार करते हुए सरकार बनाने के बेहद नजदीक देखी जा सकती है। सर्वे के अनुसार, पूरे विधानसभा चुनाव में कर्नाटक राज्य से इस बार बीजेपी 79 से 89 सीटें ला सकती है। हालांकि, कांग्रेस उससे ज्यादा सीटें लाने की स्थिति में है।उसे यहां पर 106 से 116 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, क्षेत्रीय दल जेडीएस को राज्य में 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है।बहुमत के लिए किसी भी दल को 224 में से 113 सीटें चाहिए होंगी।ग्रेटर बंगलुरु क्षेत्र में 32 सीटें हैं. जिनमें से कांग्रेस को 18 से 22, बीजेपी को 7 से 11 और जेडीएस को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में 21 सीटें हैं, जहां की अधिकतर सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने के आसार हैं। टीवी9 ने सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, यहां 21 में से बीजेपी को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।एशियानेट- जन की बात ओपिनियन पोल के अनुसार, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 98 से 109 तक सीटें मिल सकती हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रहने की संभावना है। दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। कांग्रेस इन चुनावों में 89 से 97 सीटें हासिल कर सकती है। 25 से 29 सीटों के साथ जेडीएस तीसरे नंबर पर रह सकती है।वहीं TV9 C-Voter की ओर से किए गए सर्वे में हजारों लोगों से राय मांगी गई। जिसके आधार पर, यह निष्कर्ष निकला कि कौन-सी पार्टी यहां सरकार बना सकती है।सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक के ओल्ड मैसूर में 55 सीटों में से बीजेपी को 4 से 8, जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जेडीएस को यहां 24 से 28 सीटें मिल सकती हैं।
Post View : 47701