
बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 1.3 किलो कोकीन जब्त की है। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12.98 करोड़ रुपए है। कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में छिपाकर लाया जा रहा था। गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने इसी साल जनवरी में भी 28 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की थी।
उस दौरान भी आरोपी एक बैग में छिपाकर कोकीन की तस्करी कर रहे थे। वह कोकीन अदीस अबाबा से भारत लाई गई थी। इस मामले में कस्टम विभाग ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था। आरोपी व्यक्ति नैनीताल का निवासी था और उसे किसी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए कोकीन भारत लाने के लिए तैयार किया था।बीते सितंबर 2022 को भी 13 करोड़ की कोकीन बरामद की गई थी।मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर घाना से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया था, जो भारत में कोकीन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उसने कोकीन के 87 ‘कैप्सूल’ अपने पेट में छिपा रखे थे और वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा था। सीमा शुल्क विभाग ने यात्री के पास से बरामद 1,300 ग्राम कोकीन की कीमत 13 करोड़ रुपये बताई थी।
Post View : 84787































