बॉम्बे लीक्स,कर्नाटक
राजस्थान कांग्रेस में जारी मतभेद की खबरों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने सोमवार (1 मई) को कहा कि हर पार्टी में, हर राज्य में आपस में थोड़ा बहुत मनमुटाव होता ही है।राजस्थान बीजेपी में जो मनमुटाव है, वो कहीं देखने को ही नहीं मिलेगा। बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं।बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरो पर है।इस दौरान सीएम अशोक गहलोत कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के प्रचार अभियान पर है।
गौरतलब है कि राज्य में चुनाव प्रचार का अभियान जोरो पर है।भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दल कर्नाटक में पूरी ज़ोर आज़माइश कर रहे है।भाजपा जहां सत्ता में वापसी की उम्मीद लिए बैठी है तो ,वहीं कांग्रेस को इस बार सत्ता में आने का पूरा भरोसा है।इस बीच भाजपा कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है।इसी दौरान राज्य के चुनाव प्रचार में कर्नाटक पहुचे अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।वहीं गहलोत ने कहा कि भाजपा राजस्थान कांग्रेस की आपसी मनमुटाव को मुद्दा बनाती है।कहा कि सबसे ज्यादा झगड़ा तो राजस्थान भाजपा में हो रहा है।राजस्थान भाजपा तो एक दूसरे से नही पट रही है।हालत यह है कि राजस्थान भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है।बता दें कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच का मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है।हाल ही में सचिन पायलट ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिन का धरना भी दिया था।उन्होंने आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार ने पहले की बीजेपी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।इससे पहले राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व में बदलाव को लेकर पिछले साल 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।हालांकि ये बैठक नहीं हो पाई थी क्योंकि गहलोत खेमे के विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे और उन्होंने एक अलग बैठक की थी।गहलोत समर्थक विधायक सीएम पद पर सचिन पायलट की नियुक्ति के खिलाफ हो गए थे।
Post View : 35926