कौशाम्बी: सराय आकिल थाना क्षेत्र में करन चौराहा पर मौजूद विकास अस्पताल के मालिक डा. भीष्म सिंह उनके बेटे सौरभ सिंह और विकास सिंह समेत 30 लोगों के खिलाफ़ सराय आकिल थाने में मारपीट, अपराधिक साजिश रचने, जान से मारने की कोशिश, आर्म्स ऐक्ट समेत 12 संगीन धाराओं के तहेत मामला दर्ज किया गया मामला दर्ज होने के बाद से विकास अस्पताल के मालिक आरोपी डा. भीष्म सिंह उनके बेटे सौरभ सिंह समेत सारे आरोपी फरार हैं।

आरोपी भीष्म सिंह (सर्कल में)
दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता दीपक जायसवाल ने अपनी तहरीर में बताया कि दिनांक 19 अगस्त की रात भीष्म सिंह और उनके बेटे समेत उनके अस्पताल के स्टाफ़ और स्कूल के स्टाफ़ ने मिल कर उनके बने मकान को ध्वस्त कर दिया इसके साथ साथ उनकी खड़ी ट्रक से सामान चुरा कर ले गए इसके अलावा उनके वाचमैन को भी मारा पीटा शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि उसे जब इसकी जानकारी हुई तो उसने जे वारदात पर पहुंचा तो उसे आरोपियों ने गोली मारने की कोशिश की जिसके बाद गोली का छर्रा उसे छू कर निकल गया।
मामले को लेकर स्थानी थाना सरायआकिल छानबीन कर रही है हालांकि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
Post View : 34992






























