बॉम्बे लीक्स ,नई दिल्ली
फिल्म गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की साजिश रचने वाले गुनाहगार पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।ख्तर उर्दू के मशहूर कवि फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए लाहौर गए हैं।
गौरतलब है कि गीतकार जावेद अख्तर पकिस्तान के लाहौर में फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। जो उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित किया गया था। इस दौरान पाकिस्तानी मीडिया के सवाल पर उन्होंन कहा कि भारत ने नुसरत फतेह अली खान, फैज अहमद फैज, मेंहदी हसन,जैसे पाकिस्तानी दिग्गजों की मेजबानी की है, लेकिन पाकिस्तान में तो कभी भी लता मंगेशकर का शो नहीं हुआ। यही नही आगे जावेद अख्तर ने मुंबई में हुए आतंकी हमले पर गीतकार ने पाकिस्तान पर तंस कसा और आतंकियों को पनाह देने की निंदा की।
उन्होंने कहा कि आजकल इतनी गर्म है फिजा, वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई यानी मुंबई के लोग हैं, हमने देखा है कि कैसे हमला हुआ था। कहा कि वो हमलावर नॉर्वे से तो नहीं आए थे और न ही मिस्र से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तान के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। बता दें कि इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस जावेद अख्तर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान की जड़ में घुसकर वो कर दिखाया, जो कोई सोच भी नहीं सकता है। जावेद पहले से ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। देश में रहकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की है और वो भी बिना डरे। अपनी इसी बेबाकी का जीता-जागता नमूना उन्होंने पाकिस्तान में पेश किया है जिससे वहां मौजूद सभी पाकिस्तानी की जुबान सिल गई और कोई उनकी कही बातों का विरोध तक भी नहीं कर पाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बातें काफी हद तक सही थी और ये बातें पाकिस्तान का हर बाशिंदा जानता है।
Post View : 36302