
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
20 शिखर सम्मेलन का आज रविवार को आखिरी दिन था। दुनियाभर से आए दिग्गजों की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं लेकिन एक चूक सामने आई है जो टल गई।दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले की एक गाड़ी का ड्राइवर अपने प्राइवेट पैसेंजर को लेने के लिए निकल गया। हालांकि सुरक्षा में तैनात जवानों की मुस्तैदी से ये पकड़ा गया।ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया।हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
दरअसल दिल्ली में जी 20 सम्मेलन का आज तीसरा और आखरी दिन था।इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन की सुरक्षा में चूक की खबर आई।हुआ यूं कि शनिवार सुबह अर्टिगा गाड़ी के इस ड्राइवर को इसके रेगुलर कस्टमर ने होटल ताज मान सिंह जाने के लिए कॉल कियाम इस गाड़ी को बाइडेन के काफिले के साथ चलना था लेकिन ड्राइवर अपने रेगुलर कस्टमर के फोन आने पर उसे लोधी एस्टेट से पिक करके ताज मान सिंह ले गया।जहां तैनात सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और उस सवारी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया और काफिले से गाड़ी को हटवा दिया गया।बता दें कि जो बाइडेन के काफिले के लिए कुछ गाड़ियां अमेरिका से आईं हैं और कुछ गाड़ियों का इंतजाम भारत में किया गया। इसी में से एक एर्टिगा गाड़ी भी थी जिसे काफिले में शामिल किया गया और इस पर सुरक्षा से जुड़े तमाम स्टीकर लगे थे।इस गाड़ी का ड्राइवर राष्ट्रपति बाइडेन के काफिले के लिए हायर की गई गाड़ी में प्राइवेट पैसेंजर को लेकर होटल ताज मान सिंह पहुंच गया था।फिलहाल काफिले से इस गाड़ी को हटवा दिया गया है।शिखर सम्मेलन के दौरान कड़ी निगरानी रखने के लिए 50,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 5 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था पर निगरानी रख रहे हैं।
Post View : 65150































