
बॉम्बे लीक्स, महाराष्ट्र
एनसीपी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के हाथ धनुष बाण पर सियासी कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है।देखा जाए तो अजीत पवार अक्सर वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने हाल में ही अजीत पवार को राजनीति का अमिताभ बच्चन करार दिया था।वहीं महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के धनुष बाण थामकर लगाया गया निशाना एक फिर अजीत को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जब बारामती के एक कार्यक्रम में उन्हें हाथ में धनुष-बाण थामकर सटीक निशाना साध दिया।जिसके बाद अब यह कयास लगने लगे है कि अजीत के निशाने पर कौन है।
दरअसल अजीत पवार ने बारामती शहर में पर्यावरण फोरम ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में मौजूद थे। इस जगह पर अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाता है। इस बार उसने हाथ में धनुष-बाण लिया और लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया। अजीत पवार राज्य की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।फिलहाल कार्यक्रम में उन्होंने धनुष-बाण उठाकर अचूक निशाना साधा, लेकिन अजीत का यह निशाना किसके लिए था, इस बात की चर्चा अब महाराष्ट्र की सियासत में तेज हो गई है।वही अपने महारष्ट्र दौरे के बीच जलगांव में पिछले दिनों एनसीपी कार्यकर्ताओं की बैठक में अजित पवार पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर चुके है।अजीत पवार ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे करिश्माई नेता हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। पवार ने कहा कि इन दो नेताओं की वजह से ही आज देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है। पवार ने मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा की भी तुलना की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी भाजपा को पूरा बहुमत नहीं मिला था, लेकिन मोदी के काम और करिश्मे की वजह से भाजपा केंद्र में अपने दम पर दो बार सरकार बना चुकी है। अधिकतर राज्यों में भी उनकी सरकार है।बता दें कि एनसीपी नेता अजित पवार फिलहाल आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसा आदेश उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी दिया है। वह पूरे राज्य में भ्रमण कर आम लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, आज उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा है और अब देखना होगा कि अजित पवार असल में किसे निशाना बना रहे हैं।
Post View : 85500






























