बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई पुलिस को मिली फोन कॉल पर मुंबई और पुणे शहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली।पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक धमकी भरे कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।आरोपी ने एक अज्ञात कॉलर से 24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।आनन फानन में हरकत में आई मुंबई पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाला मुंबई से नहीं बल्कि यूपी के जौनपुर जिले से है।नम्बर का पता चलते ही मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दरवेश शारदा राजभर उर्फ राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे संदेश भेजने का विचार सोशल मीडिया से आया।बताया कि मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर बृहस्पतिवार सुबह एक संदेश आया, जिसमें कहा गया कि शहर और पुणे में “बमबारी” होगी। धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने कथित तौर पर पैसे की भी मांग की।मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर के अंबोली पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की।मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम धमाके को रोक देगा।उसने दावा किया था कि वह खुद पुणे में बम धमाके को अंजाम देने वाला है। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसके बम धमाका करने के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे दो लाख रुपये मिल जाएंगे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा।जांच के बाद पुलिस ने संदेश भेजने वाले को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ढूंढ निकाला, जिसकी पहचान राजभर के रूप में हुई। ओशिवारा पुलिस थाने से एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।अधिकारी ने बताया कि राजभर को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Post View : 87453