बॉम्बे लीक्स, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में उद्धव गुट गुट ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया है।शिवसेना संसद संजय राउत ने 2024 में राहुल के पीएम बनने का समर्थन किया है।यही नही राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी ने स्वयं मन में मान रखा है कि राहुल गांधी साल 2024 में पीएम बनने जा रहे हैं। राउत ने मणिपुर में जारी समुदायों की हिंसा पर भी भाजपा को जमकर घेरा, उन्होंने मणिपुर में जारी हिंसा पर कहा है कि मणिपुर में अब तक केंद्र सरकार को राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
शिवसेना यूबीपी सांसद ने दावा करते हुए कहा है किमणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है, चीन मणिपुर में घुस गया है उस पर हमला करना चाहिए।सीएम एन बीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की जरूरत है और पीएम मोदी को मणिपुर जाना चाहिए था।राउत ने कहा कि भाजपा हुई हिंसा को पूर्व नियोजित बता रही है तो अगर मणिपुर की हिंसा प्री-प्लान है तो सरकार आपकी है , राज्यपाल भी आपके हैं, मणिपुर की सत्ता भी भाजपा के पास ही है।जब सारे के सारे बीजेपी के है तो फिर ये किसने राज्य की शांति में ज़हर घोलने का प्री प्लान काम किया है।राउत ने भाजपा से सवाल किया है कि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है तो आपने चीन को क्या सबक सिखाया है? मणिपुर के सीएम को लेकर संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पिछले दो महीनों से मणिपुर में हालात तनावपूर्ण हैं लोगों का पलायन चल रहा है, लोग अपना घर बार छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं इसके लिए जिम्मेदार कौन है।वहीं संजय राउत ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का समर्थन भी किया।राउत ने कहा, ‘राहुल गांधी मणिपुर गए हैं यह बड़ी बात है…लेकिन ऐसी जगह देश के प्रधानमंत्री क्यों नहीं गए? कहा कि गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर गए, लेकिन एक मीटिंग लेकर वापस चले गए। क्या उन्होंने वहां के पीड़ितों के साथ उनका दर्द बांटने का काम किया? जब ऐसा नहीं किया है तो अब जलन क्यों हो रही है? राहुल गांधी को जिस तरह मणिपुर में समर्थन मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री का सवाल उठाना क्या सही है।कहा कि उन्होंने चीन के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कहा कि 40 दिन से हिंसा चल रही है, लोगों का पलायन चल रहा है। लोग घर छोड़कर शिविरों में रह रहे है। इस सबको देखते हुए मणिपुर के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।कहा कि पीएम कभी अमेरिका तो कभी भोपाल चले जाते हैं। चीन मणिपुर में घुस गया है उसके ऊपर हमला नहीं किया जा रहा है। वहां तो चुप बैठे हैं। यह कौन सा एजेंडा है। उस एजेंडे की बात मुख्यमंत्री को करना चाहिए।कहा कि महाराष्ट्र में तीन साल पहले एक सरकार बनाने में थोड़ी देरी हो गई थी तो राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। मणिपुर में तो पूरी सरकार जल रही है। लोगों ने सरकार को जला दिया है, तब भी राष्ट्रपति शासन नहीं लग रहा।
Post View : 87468