
बॉम्बे लीक्स ,नई दिल्ली
यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग बढ़ती जा रही है।बीती रात ब्रजभूषण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ की खबर सामने आई थी।अब बड़ी खबर यह आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने गीता फोगाट और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा खुद गीता ने अपने ट्वीट के जरिए किया है।हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।
प्रदर्शन के बीच दिल्ली आ रहीं महिला पहलवान गीता फोगाट ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘अभी भी मेरी गाड़ी को करनाल बाईपास पर आपकी पुलिस ने रोका हुआ है। शर्म आती है ऐसी पुलिस पर।मुझे पुलिस थाने में जाने को बोल रही है। हद हो गई, जिसको थाने में ले जाना चाहिए उसके बढ़कर इंटरव्यू लिये जा रहे हैं।वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। कहा, ‘किसान संघ के नेता अभिमन्यु कोहाड़ पहलवानों का समर्थन करने के लिए सोनीपत से दिल्ली आ रहे।बता दें कि ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग का यह मुद्दा पूरी तरह से छाता जा रहा है।इस मामले में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को दोषी ठहराया है,हालाकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने सभी काम कानून में दायरे में रहकर कर रही है।गौरतलब है कि बुधवार को झड़प के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि भारती बिना अनुमति के ‘फोल्डिंग’ (मुड़ सकने वाली) चारपाई लेकर प्रदर्शन स्थल पर आए।तायल ने कहा कि इस बारे में सवाल किए जाने पर भारती के समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से चारपाइयां उतारने की कोशिश करने लगे।अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामूली कहासुनी हुई तथा भारती और दो अन्य को हिरासत में ले लिया गया।बता दें कि 18 जनवरी 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ने धरना देना शुरू कर दिया। पहलवानों ने आरोप लगाया कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह होटल के उसी फ्लोर पर रुकते थे, जहां महिला पहलवान ठहरती थीं। विवाद बढ़ने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की मुलाकात हुई और 21 जनवरी को धरना खत्म किया गया। बदले में भरोसा मिला कि चार हफ्ते के अंदर कमिटी की जांच रिपोर्ट आएगी, तब तक बृजभूषण सिंह के अधिकार छीने जाते हैं।इसके बाद जांच को दो हफ्ते बढ़ाया गया। लेकिन यह रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई। इसके बाद पहलवान एक बार फिर 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंच गए। कहा कि हमें इंसाफ नहीं मिला है और जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है धरना जारी रहेगा।पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपील की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की। एक FIR नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न की जिसमें पॉक्सो ऐक्ट लगाया गया।
Post View : 58270































