बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई को लगातार डराने की आतंकी साजिश अपने उफान पर है।अब एक बार फिर मुंबई को आतंकी हमले से दहलाने की धमकी का फोन किया गया है। महाराष्ट्र मंत्रालय के कंट्रोल रूम में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने फौरन जांच करते हुए मंत्रालय भवन में फोन करने वाले शख्स की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और क्या उसकी इस हरकत के पीछे कोई और भी है।
पुलिस के मुताबिक, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी देने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी कॉलर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम प्रकाश खिमानी है। कॉलर मुंबई के कांदीवली इलाके का रहने वाला है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है।बताया गया कि कॉल करने की वजहों का पता लगाने के लिए मुम्बई पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।हालांकि, पुलिस को शक है कि शराब के नशे में कॉलर ने फोन किया था।दरअसल आरोपी की पहचान मुंबई के कांदीवली इलाके में रहने वाले 61 साल के प्रकाश किशनचंद खिमानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर जाकर उसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस को शक है कि उसने सोमवार रात 10 बजे उसने महाराष्ट्र मंत्रालय कंट्रोल रूम में आतंकी हमले की धमकी देने वाला कॉल नशे की हालत में किया होगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय कंट्रोल रूम में फोन कर कहा था कि मुंबई में अगले एक-दो दिन में आतंकी हमला होने वाला है।मुंबई पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात को आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। फोन पर उनसे कहा था कि मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमला होगा। आरोपी की उम्र 61 साल है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।बता दें कि अभी एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने रविवार को विले पार्ले के जुहू इलाके से एक 25 साल के युवक को कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फर्जी कॉल कर लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हुआ है।फोन करने वाले ने दावा किया गया था कि मुंबई को धमाके से दहला दिया जाएगा।
Post View : 64979