
बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम अजित पवार से उनके दफ्तर में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अजीत पवार पर तंज मारा।बता दें कि ठाकरे और अजीत के मुलाकात की तस्वीरों को लेकर सभी सियासी लोगों के बीच चर्चा बना हुआ था। क्योंकि अजित पवार कभी उद्धव ठाकरे की सरकार में न सिर्फ डिप्टी सीएम रहे बल्कि एनसीपी में बगावत के बीच वे शिवसेना (यूबीटी) के सहयोगी भी है।
वहीं मुलाकात को लेकर ठाकरे ने कहा कि अजित पवार से मुलाकात पर मैंने उनसे राज्य और लोगों के लिए अच्छा काम करने को कहा है।ठाकरे ने कहा कि वो अजित पवार के साथ काम कर चुके हैं और उनके काम करने के तरीके से वाकिफ भी हैं।उद्धव ठाकरे ने कहा, “मुझे विश्वास है कि राज्य के लोगों को सहायता मिलेगी क्योंकि खजाने की चाबी उनके पास है।बता दें कि उद्धव ठाकरे की अजित पवार से ये मुलाकात एनसीपी में टूट के बाद पहली बार हुई है।जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सीएम थे तब अजित पवार उनकी सरकार में भी वित्त मंत्री का पद संभाल रहे थे।मौजूदा वक्त में भी वो महाराष्ट्र के वित्त मंत्री हैं। राज्य विधान परिषद के सदस्य उद्धव ठाकरे थोड़े समय के लिए सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। डिप्टी चेयरपर्सन नीलम गोरे के शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना में शामिल होने के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे सदन पहुंचे थे।दरअसल महाराष्ट्र में एनसीपी में बगावत के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 2 जुलाई को अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही शरद पवार की पार्टी में दो फाड़ हो गया। अजित पवार के साथ कुल नौ एनसीपी विधायक महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री बने। इसके दो हफ्ते बाद अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वल्से पाटिल और अदिति तटकरे समते सभी नौ एनसीपी नेताओं को विभाग बांट दिए गए।
Post View : 86525





























