
मुंबई : मुंबई के ऑयल माफियाओं की उलटी गिंती शुरू हो चुकी है इसी के साथ साथ नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस थाने ने पांच कुख्यात ऑयल माफियाओं के खिलफ तस्करी का मामला दर्ज किया है मामला दर्ज करने के बाद से ऑयल माफिया सिंडिकेट में खलबली मची हुई है क्योंकी मुंबई में पुलिस ने ऑयल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का बिगुल बजा दिया है और इसी के साथ साथ अरब सागर में तेल की तस्करी करने वाले ऑयल माफियाओं को सख्ती से मना किया है।
एनआरआई पुलिस थाने के अनुसार जिन पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें कुख्यात ऑयल माफियाओं के नाम शामिल हैं जिनके गोरख धंधे के तार मुंबई, नवी मुंबई से जुड़े हुए हैं इनके पास से पुलिस ने एक टेंपो में 40 से अधिक अवैध डीज़ल के ड्रम ज़बत किया है पुलिस ने इनके खिलाफ डीज़ल की अवैध तस्करी समेत कई संगीन धाराओं के तहत ममला दर्ज किया है हालांकि मामला दर्ज होने के बाद से सारे अरोपी फरार हैं।
आपको बता दें कि ऑयल माफियाओं के गोरख धंधे के बारे में ख़बर लिखने के बाद मुंबई में सिंडीकेट के कुछ सदस्यों ने एक पुलिस थाने के डिविजनल अफसर से मुलाकात की जिसकी शह पर अरब सागर में ऑयल माफिया लंबे समय से अवैध तेल का गोरख धंधा करते चले आ रहे हैं उस अफसर से ऑयल माफियाओं ने कहा कि अवैध रूप से डीज़ल की तस्करी की खबर लिखने वालों का उद्देश्य यह है की अवैध डीज़ल का गोरख धंधा करने वालों को ब्लैक मेल किया जा सके इसलिए उन्हें अरब सागर में तेल की अवैध तस्करी की वैसी ही इजाज़त दे दी जाए जैसे अब तक वह करते चले आ रहे हैं लेकिन इस अफसर ने ऊपर के अफसरों का हवाला देते हुए तेल की तस्करी को बंद करने लिए के लिए कहा है यह वही अफसर है जिसे हालिया एक कार्रवाई के दौरान सीनियर अफरान की सख्ती के बाद सिविल ड्रेस में कार्रवाई के लिए आना पड़ा।
आपको बता दें की Bombay Leaks द्वारा खबर लिखे जाने के बाद ऑयल माफिया गिरोह में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मुंबई में अवैध तेल की तस्करी पर फ़िलहाल रोक लगा दी गई है जबकि अलीबाग क्षेत्र में अभी भी जारी है अलीबाग में अवैध तेल की तस्करी के पीछे की बड़ी वजह यह मानी जाती है की ऑयल माफियाओं ने यहाँ जो रक़म बांटी है उसका महीना २० तारीख को पूरा होता है इसलिए हिसाब किताब सही रखने के लिए यह गोरख धंधा अभी भी जारी है।
Post View : 23805































