मुंबई के लालबाग क्षेत्र में गुरुवार सुबह आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। चिवाड़ा गली स्थित ग्राउंड-प्लस-10 मंजिला ‘पूनम पार्क बिल्डिंग’ (Poonam Park Building) की दसवीं मंजिल के एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Lalbaug Building Fire Mumbaiसुबह 10:16 बजे मिली सूचना, 10:50 बजे लेवल-1 की आग घोषित
मुंबई फायर ब्रिगेड को 19 नवंबर को सुबह 10:16 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद सुबह 10:50 बजे इसे लेवल-1 स्तर की आग घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रभावित फ्लैट की खिड़की की ग्रिल से आग की लपटें निकलती और घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।
Lalbaug Building Fire Mumbaiदमकल की गाड़ियां, जंबो टैंकर और आपातकालीन टीमें मौके पर तैनात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बुझाने और बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर तीन फायर इंजन, एक फायर टेंडर, दो जंबो टैंकर, एक हाइड्रोलिक रेस्क्यू वाहन, एक ब्रीदिंग एप्रेटस वैन, एक टर्नटेबल लैडर, एक एडवांस्ड लैडर प्लेटफॉर्म और एक वाटर टैंकर तैनात किया गया। इसके अलावा मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, बेस्ट (BEST) और स्थानीय वार्ड कार्यालय के कर्मी भी मौके पर पहुंचे।
Lalbaug Building Fire Mumbaiअब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं, आग के कारणों की जांच जारी
राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है, जिसे लेकर संबंधित एजेंसियों द्वारा पड़ताल की जा रही है।
(56351)