
बॉम्बे लीक्स, दिल्ली
आम आदमी पार्टी वर्तमान समय में इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।वही देश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही है।ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व मन बना इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल आप को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है।क्योंकि भाजपा के खिलाफ बना इंडिया गठबंधन ने शामिल सहयोगी दल कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के खिलाफ लड़ेंगे तो वही विधानसभा में सहयोगी दल कांग्रेस के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे।क्योंकि आप ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि हमारी पूरी तैयारी है।हम पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है।चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।आदम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि हमारी तैयारी है।हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगेबता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन में शामिल हैं।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने के लिए तैयार है।ऐसे में सवाल इंडिया गठबंधन को लेकर भी उठ रहे।ऐसे में AAP ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अलग-अलग लड़ने का निर्णय लिया गया था।आम आदमी पार्टी पांचों राज्यों में गठबंधन की बजाय अलग-अलग ही लड़ेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विपक्षी दलों ने अपने स्वार्थ को एक तरफ रख कर ही लोक सभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है।देश हित को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन बनाया गया।उन्होंने इस बात को भी कहा कि जनता इसको लेकर भलीभांति जानती और पहचानती है।सीएम केजरीवाल के मुताबिक हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 5 में से 3 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो पार्टी नेता पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति में जुटे हैं।इस सबके बाद अब यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के कई दल अलग-अलग चुनाव लड़ने के पूरे मूड में आ गए हैं।साफ किया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है, राज्यों के चुनाव के लिए नहीं। आप के बयान और पांचो राज्यों के चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले तेलंगाना में हुई दो दिन की सीडब्ल्यूसी की बैठक से निकले संकेत भी कुछ ऐसे ही थे।
Post View : 66584






























