बॉम्बे लीक्स , आंध्र प्रदेश
तेलंगाना: पीएम मोदी कि सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक का मामला सामने आया है।इस संबंध में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर की दिशा में काले रंग के गुब्बारे उड़ते देखे गए।पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने आंध्र प्रदेश पहुंचे थे।
पीएम ने अल्लुरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण भी किया। इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का यह मामला आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुआ। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े।
एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पीएम मोदी कि सुरक्षा में हुई चूक का मामला सामने देखने को मिला।जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छोड़े गए काले गुब्बारे पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के एकदम नजदीक थे।
इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ा चूक माना जा रहा है। गुब्बारे उड़ाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता ‘ नरेंद्र मोदी गो बैक’ के नारे भी लगाते देखे गए।इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अभी कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, जिले की पुलिस के अनुसार इसे सुरक्षा में चूक कहना उचित नही होगा।
पुलिस ने कहा है कि पीएम मोदी के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़े थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी पीएम के पंजाब दौरे में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।हालांकि अल्लूरी सीताराम के जयंती कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश की जनता को भी संबोधित किया।
पीएम ने कहा कि आज एक ओर देश आज़ादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है।तो साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जयंती का अवसर भी है।संयोग से, इसी समय देश की आज़ादी के लिए हुई ‘रम्पा क्रांति’ के 100 साल भी पूरे हो रहे हैं।जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने आगे कहा कि सीताराम राजू गारू के जन्म से लेकर उनके बलिदान तक, उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।
पीएम ने कहा कि सीताराम राजू ने अपना जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए, उनके सुख-दुःख के लिए और देश की आज़ादी के लिए अर्पित कर दिया।अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश वीरों और देशभक्तों की धरती है।यहां पिंगली वेंकैया जैसे स्वाधीनता नायक हुये।जिन्होंने देश का झण्डा तैयार किया।ये कन्नेगंटी हनुमंतु, कन्दुकूरी वीरेसलिंगम पंतुलु और पोट्टी श्रीरामूलु जैसे नायकों की धरती है।
Post View : 64845