शाहिद अंसारी
मुंबई:24 दिसंबर में नासिक जेल मे मौजूद कैदी को पीटने के मामले को लेकर महाराष्ट्र ह्युमन राइट्स कमीशन ने मामला दर्ज किया है।मामला दर्ज करने के बाद ह्युमन राइट्स कमीशन की टीम ने नासिक जेल जाकर कैदी से मुलाकात कर पूरी मामले की बारीकी से जांच की।कमीशन के चेयरमैन जस्टिस एस.आर.बन्नूरमठ ने कहा कि हमने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़ित को बुरी तरह से पीटा गया है कमीशिन ने पीड़ित के शरीर पर आए ज़ख्मों की वीडियो ग्राफी भी की है।
दरअसल नासिक जेल में अजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले कैदी बैंसिल रॉय मिरिंडा के पास 24 दिसंबर को दोपहेर के समय जेल में मुबाइल फोन मिलने की वजह से जिलकर्मियों से बहेस हुई और उसके बाद उसे जेलकर्मियों ने जमकर पीटा और पीटने के बाद रात के समय उसके खिलाफ़ स्थानी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा (353,332) के तहेत (सराकरी काम में बाधा डालने) मामला दर्ज करवा दिया।इस बात की जानकारी तब हुई जब पीड़ित की पत्नि जीनल मिरिंडा उनसे मिलने जेल पहुंची।पूरी जानकारी मिलने के बाद बाद उन्होंने महाराष्ट्र ह्युमन राइट्स कमीशन में इसकी शिकायत की।जिसे गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।छानबीन में इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नासिक की जिस जेल में परिंदे पर नहीं मार सकते वहां आखिर जेल के अंदर 2 मुबाइल फोन कैसे पहुंचा जिसकी वजह से कैदी को मार पड़ी।
Post View : 29































