शाहिद अंसारी
मुबंई:स्वर्गीय मुस्लिम लीग एम.एल.ए ज़िया उद्दीन बुखारी का 45 वर्षीय बेटा सुहेब बीती रात मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाने के पास क्लीयर रोड पर शराब के नशे में तेज़ रफ़्तार गाड़ी चलाते वक्त कई गाड़ियों को टक्कर मारी जिसके बाद स्थानी लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
मामला रविवार की रात 11 बजकर 30 मिनट का है जब सुहेब शराब के नशे धुत तेज़ रफ़्तार स्वीफ्ट कार (नंबर MH01 AX 1553) चलाते हुए पहले नागपाड़ा जंक्शन पर एक बाइक सवार को उड़ाकर गाड़ी की रफ़्तार तेज़ कर भागने के फिराक में था जैसे ही क्लीयर रोड पर अमेरिकन बैकरी के पास पहुंचा वहां पर मौजूद टैक्सी को टक्कर मारी तेज़ रफ़्तार होने के चलते कई गाड़ियों को ज़बरदस्त नुकसान पहुंचा।जबकि गाड़ी मे मौजूद लोगों को मामूली चोटें आईं।
ज़ियाउद्दीन बुख़ारी मदनपूरा इलाके से मुस्लिम लीग पार्टी के कद्दावर नेता थे जिनका अपने समय में असरो रुसूख हुआ करता था।बुख़ारी की अप्रैल 1993 में हत्त्या कर दी गई थी।वह एक बड़े नेता होने के साथ साथ मुस्लिम धर्म गुरू के रूप में भी देखे जाते थे।लेकिन बुख़ारी के बेटे की इस करतूत ने लोगों को शर्मिंदा कर दिया।
नागपाड़ा पुलिस थाने के सीनियर पीआई शिवाजी कदम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने आरोपी सुहैब के खिलाफ़ शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाने का का मामला दर्ज करते हुए गिरफ़्तार किया है आज उसे कोर्ट मे पेस किया जाएगा।आरोपी की लापरवाही की वजह से और तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाने की वजह से तीन कारों को उसने टक्कर मार दी जबकि कार मे मौजूद लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
Post View : 2































