मुंबई. अरब सागर में ऑयल माफियाओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चोरी किए हुए डीजल समेत बोट जब्त की गई है मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08/04/2026 को सुबह 03:00 से 04:00 बजे के बीच शास्त्री कॉलेज और कोलसा पोर्ट के सामने, अरब सागर इलाके में बार्ज एरिया में, आरोपी छोटूलाल लालमन वर्मा, मोमजेलाली अरशद मंडल और फैजल, जो रजिस्ट्रेशन नंबर “UK रिस्ट” IND MH 01 10244 वाली एक मछली पकड़ने वाली नाव पर काम कर रहे थे बोट की जब तलाशी ली गई तो उसमें 12,60,000/- रुपये कीमत का लगभग 14 टन डीज़ल पाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों के खिलाफ नामजद fir दर्ज की है इनके नाम छोटूलाल लालमन वर्मा, उम्र 29 साल, रहने वाला मुरगन चॉल, प्रेम किराना के सामने, दारुखाना, कोलसा बंदर, रे रोड, मुंबई मोमजेलाली अरशद मंडल, उम्र 29 साल, रहने वाला रूम नंबर 66, ग्राउंड फ्लोर, ब्रिक बंदर, सेवरी, फैजल नाम का एक व्यक्ति है।
मुंबई के समुद्री किनारों पर रात के अंधेरे में अटल सेतु के आस पास अरब सागर से जुड़ी खाड़ी में ऑयल माफियाओं का बड़ा नेटवर्क चल रहा है इसका मास्टर माइंड अब्दुल सत्तार शेख उर्फ “टोंडा” है जिसका नाम अब एक बड़े डीजल माफिया के रूप में सामने आया है हालांकि कुछ दिन पहले ही उसने DCP पोर्ट ज़ोन के सामने 50,000 रुपये का बॉन्ड साइन किया था। बावजूद इसके जांच में यह भी सामने आ रहा है कि अवैध गतिविधियां रुकने के बजाय और संगठित होती चली गईं।सूत्रों के मुताबिक इस सिंडिकेट का मुख्य संचालक वही था फाइनेंस और डीजल का पूरा पैसा उसी के जरिए आता था समुद पर लोग काम करते थे, लेकिन नियंत्रण ऊपर से इसी का होता है।
आम तौर से इस गोरख धंधे पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए पर्दे के पीछे से यह माफिया काम करते हैं जबकि समुद्र में काम करने वाले दूसरे लोग होते हैं फिलहाल मुंबई पुलिस के लिए बड़ी चुनौती यह है कि इस पूरे मामले में इसके तार किन किन लोगों से जुड़े हुए हैं यह खंगालना और उन्हें गिरफ्तार करना।
Post View : 22954





























