मुंबई: मुंबई के आग्रिपाड़ा इलाके में फाइन टच नाम की बिल्डिंग में एक वॉचमैन को पीट पीट कर मार डालने का आरोप का है लेकिन हैरानी इस बात की कि मुंबई के आग्रिपाड़ा पुलिस ने इस मामले में कोई एफ आई आर तक दर्ज नहीं की जिसकी वजह से आरोपी अभी भी खुले आम घूम रहा है।मृतक वॉचमैन का नाम कय्यूम है जबकि पीटने वाले का नाम कलंदर मर्चेंट है।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को मृतक वॉचमैन की जमकर पिटाई की गई थी और उसके बाद गंभीर रूप से घायल वॉचमैन को सोसायटी के लोगों ने गांव भेज दिया ताकि मामला बाहर न आ सके गांव जाने के बाद गंभीर रूप से घायल वॉचमैन ने दम तोड़ दिया और उसे दफन कर दिया गया सोसायटी ने भी इस हाजिर दिमागी को होशियारी समझ कर सोचा कि पिटाई का यह मामला भी उसकी लाश के साथ दफन हो जाएगा लेकिन सीसीटीवी वीडियो जैसे ही लीक हुआ तो उसके बाद सोसायटी के लोगों की पोल पट्टी खुल गई।
जानकारी में यह बात सामने आई है कि वॉचमैन को पीटने के बाद सोसायटी के लोगों ने देख लिया था कि उसका घाव गंभीर है इसलिए अगर यहां मौत हो जाती है तो मामला गड़बड़ हो जाएगा इसी लिए सोसायटी के लोगों उसे गांव भेज दिया इस पूरे काम में सोसायटी के ही सदर खालिद उर्फ खालिद खबरी उर्फ जीरो डायल ने यह सब किया है।
जानकारी के मुताबिक खालिद की टच सीधा कमिश्नर ऑफ पुलिस और आला अफसरान से है इसलिए खालिद खबरी के मुताबिक वॉचमैन की मौत का कारण उसे पीटना भी है तो भी कोई उनकी सोसायटी का या पीटने वाले का बाल भी बाका नहीं कर सकता।
Post View : 23612





























