मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और कथित जयशुल हिन्द वसूली संगठन के संस्थापक परमबीर सिंह होशियार सिंह को लीलावती हॉस्पिटल ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए टर्मिनेट (निकाल दिया है) यह जानकारी लीलावती हॉस्पिटल के एक ट्रस्टी ने दी है मेहता ने बताया कि परमबीर सिंह को कल टर्मिनेट कर दिया उनका काम सही नहीं था उन्हें जो काम सौंपा गया था उससे ज्यादा ही वह दखल दे रहे थे वह ट्रस्टी नहीं थे वह कर्मचारी थे लेकिन वह ट्रस्टी से आगे जा कर काम कर रहे थे इसलिए ट्रस्टियों ने मीटिंग ली और उन्हें बिना देर किए बाहर का रास्ता दिखाया।
आपको बता दें को परमबीर सिंह इस से पहले लीलावती हॉस्पिटल में बतौर एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के ओहदे पर कार्यरत थे और उन्होंने उस दौरान हॉस्पिटल में कला जादू की अफवाह के साथ मीडिया में एंट्री मारी थी क्योंकि इससे पहले वह कई fir और कई आरोपों में विलुप्त पाए गए और भागे भागे फिर रहे थे।
हालांकि परमबीर सिंह का काला जादू वाला शगूफा ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया बांद्रा पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की कोई fir तक नहीं दर्ज की हालांकि परमबीर सिंह ने माहौल ऐसा बनाया था कि इस मामले में पुलिस दबाव में आकर fir दर्ज कर ले लेकिन पुलिस कमिश्नर का ओहदा छिन जाने के बाद परमबीर सिंह को खुद मुंबई पुलिस ने ही सीरियस नहीं लिया।
Post View : 21758




























