बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
पाकिस्तान के कराची में मुफ्ती कैसर फारूख नाम के एक शख्स की “अज्ञात लोगों” ने गोली मारकर हत्या कर दी है। दावा किया जा रहा है कि मारा गया कैसर भारत मोस्ट वॉटेंड आतंकी है। वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों को शक है कि कैसर को खासतौर पर निशाना बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि आतंकी और भारत का मोस्ट वॉन्टेड कैसर फारूख है जिसे हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है।कराची में मारा गया आतंकी मुफ्ती कैसर की हत्या का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची में भारत के एक और बड़ी दुश्मन को अज्ञात लोगों ने ढेर कर दिया है। जिस शख्स की हत्या हुई है, उसका नाम मुफ्ती कैसर फारुख है।ऐसे में खबर आ रही है कि मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का राइट हैंड कहा जाने वाला कैसर फारूख की हत्या हो गई।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी हाफिज सईद के करीबी लश्कर आतंकी मुफ्ती कैसर फारूख की कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई।कैसर फारूख आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा समूह का प्रमुख नेता था।आतंकी गतिविधियों में मजबूती के साथ पैठ बानी होने के कारण वो आतंकी हाफिज सईद का सबसे करीबी सहयोगी कहा जाता था। वहीं अब खबर आ रही है कि आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। आतंकी मुफ्ती को कुल 8 गोलियां मारी गई हैं।मुफ़्ती पर हत्या के हमले के समय वही पर मौजूद 1 बच्चा भी घायल हुआ है। इससे कुछ दिन पहले ही हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन के भी मारे जाने की अपुष्ट खबर आ चुकी है। खबरों के अनुसार कई दिन पहले कमालुद्दीन सईद का अपहरण किया गया था, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।मुफ्ती कैसर फारुख की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कुछ लोग सड़क पर जाते दिख रहे हैं। पीछे सफेद कुर्ता और पायजामा पहने मुफ्ती कैसर फारुख भी है। कैसर फारुख पर अचानक गोलियां चलने लगती हैं। वो मौके से भागने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावरों से बच नहीं पाता और मौके पर ही ढेर हो जाता है। उसके साथ सड़क पर चल रहे सभी लोग फायरिंग होते देखकर अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं। मुफ्ती कैसर फारुख भारत का वांछित आतंकी था। पाकिस्तान में रहने की वजह से उसे पकड़ा नहीं जा सका था।बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में भारत विरोधी गतिविधियां करने वाले तमाम बड़े आतंकियों को अज्ञात लोगों ने मारा है। लश्कर के ही जिया-उर रहमान को बीते दिनों कुछ लोगों ने मार दिया था। अल बद्र के खालिद रजा को भी कुछ दिन पहले हमलावरों ने मार दिया था। इनमें से एक भी घटना में शामिल हमलावरों को पाकिस्तान की पुलिस गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। पहले जिन बड़े आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने ढेर किया, उनमें से कई को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सुरक्षा भी दे रखी थी।
Post View : 63610