बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
महिलाओं और बच्चियों पर होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कई कड़े कानून बनाए हैं।लेकिन कानपुर देहात में रेप करने के बावजूद आरोपी लड़का खुलेआम खुम रहा है।लेकिन पुलिस चाह करके भी कोई कार्रवाई भी कर पा रही है।जी हां उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से अब तक बड़ी और हैरतअंगेज खबर सामने आई है।यहां पांच साल की मासूम बच्ची से सात साल के बच्चे ने रेप किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। पीड़ित और आरोपी का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है।
दरअसल हैरान कर देने वाला मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली इलाके से सामने आया है। जहां 16 सितंबर को पांच साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सात साल का बच्चा उसके पास में आया और मासूम को खेलने के बहाने अपने घर ले गया। उस समय बच्चे के घर में कोई नहीं था।बच्ची की मां के मुताबिक, कुछ देर बाद बेटी जब घर में लौट के आई तो वो बैठ नहीं पा रही थी और उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था।मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि सात साल के पड़ोसी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है।जिससे उसको बहुत दर्द हो रहा है।इस मामले में क्योंकि आरोपी 7 साल का बच्चा है।पांच साल की बच्ची की मां के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है। लेकिन कार्रवाई के लिए पुलिस अब कानूनी राय ले रही है। क्योंकि 9 साल से कम उम्र बच्चे की किसी भी अपराध में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है।बता दे कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। इसके चलते पहले तो दोनों में समझौता को लेकर पंचायत चलती रही। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के घर जाकर पूरी घटना बताने के साथ उसे डांट लगाई। इधर लड़के की मां नाराज होकर पीड़िता की मां से लड़ने लगी। इससे बात और बढ़ गई।पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बच्चा भी छोटा है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं चाहती थी, लेकिन बच्चे के माता-पिता ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। बच्चे को डांटने-समझाने के बजाय उल्टा मुझसे ही उलझने लगे। बात नहीं बनी, तो मामला अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह के पास पहुंचा। थाना प्रभारी ने फौरन पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।वही ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बच्चा अपने से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ ज्यादा रहता है। साथ ही हर समय मोबाइल देखता रहता है। मोबाइल पर वह गंदे वीडियो भी देखता था। इसी वजह से शायद इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची और आरोपी बच्चा दोनों अक्सर साथ खेलते भी थे। लेकिन यह इस तरह का कृत्य करेगा। इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
Post View : 84960