
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
यूरोप दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने यूरोप दौरे पर तमाम।मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इंडिया बनाम भारत विवाद पर अपनी राय रखी है, चीन की नीति पर बात की है और मोदी सरकार के राज में देश के विकास पर भी अपने विचार रखे हैं। राहुल ने विदेशी धरती से ही ‘लोकतंत्र खतरे में है’ वाले नेरेटिव को भी रिपीट किया है।
दरअसल यूरोप का दौरा कर रहे राहुल गांधी ने बेल्जियम में यह बयान दिया है कि भारत में संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हुआ है। इस बयान के बाद वे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। विपक्ष उन्हें घेर रहा है। यह सवाल उठ रहा है कि जब भारत में भव्य अंदाज में जी20 सम्मेलन हो रहा है।जी 20 सम्मेलन के बीच विदेशी धरती पर राहुल गांधी के बयानों पर अब सवाल खड़े होने लगे है।राहुल गांधी ने सबसे पहले हिंदुत्व के मुद्दे पर बात करते हुए बीजेपी पर सीधा हमला किया। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि बीजेपी और संघ का हिंदुत्व से कोई नाता नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी तरफ से गीता पढ़ी गई है, उपनिषद पढ़े गए हैं। लेकिन बीजेपी जो भी काम करती है, उसमें कुछ भी हिंदुत्व जैसा नहीं है। राहुल ने तल्ख अंदाज में कहा कि बीजेपी का काम बस सत्ता में आना है, उसे हिंदू धर्म की फ्रिक नहीं।राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी के राज में निचली जाति, ओबीसी लोगों की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश की गई है। जोर देकर कहा गया कि वे ऐसे भारत का सपना नहीं देखते हैं। उनके मुताबिक ये सब बदलने के लिए ऐसी कल्पनाशक्ति की जरूरत है, जो वर्तमान में नहीं दिखती है।कहा कि भाजपा और आरएसएस का हिंदूत्व से कोई लेना-देना नहीं है और वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे। फ्रांस के पेरिस में साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,मैंने गीता पढ़ी है। मैंने कई उपनिषद पढ़े हैं और कई हिंदू किताबें पढ़ी हैं। भाजपा जो करती है उसमें हिंदू जैसा कुछ भी नहीं है। बिल्कुल कुछ भी नहीं। कहा, “मैंने कहीं भी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा है, किसी विद्वान हिंदू व्यक्ति से नहीं सुना है कि आपको उन लोगों को आतंकित करना चाहिए या उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए जो आपसे कमजोर हैं। भाजपा और आरएसएस का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं और सत्ता पाने के लिए वे कुछ भी करेंगे।अब राहुल ने बीजेपी पर एक और मुद्दे को लेकर हमला किया। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जाहिर की कि भारत की आत्मा को मारने की कोशिश हो रही है। इंडिया का नाम भारत करने वाले विवाद पर राहुल ने कहा कि संविधान में दोनों नामों को मान्यता दी गई है। इस विवाद को उठाकर भारत की आत्मा को मारा जा रहा है। देश के इतिहास को नकारने की पूरी कोशिश हो रही है। चीन को लेकर भी राहुल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उसे लोकतांत्रिक तरीके से रोकने की जरूरत है।
Post View : 84656






























