
बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
चुनावी साल में सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने की घोषणा की है। साथ ही, OBC आरक्षण 21% से बढ़ाकर 27% करने और मूल OBC के लिए अलग से 6% आरक्षण करने की घोषणा की है। गहलोत बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में विश्व आदिवासी दिवस पर हुई सभा में बोल रहे थे।
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के अति पिछड़े जाति वर्ग के लिए एक बड़ा एलान किया है. चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बड़ी घोषणा की है।उन्होंने लिखा, ‘वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए 21% आरक्षण के साथ 6% अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो OBC वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा। OBC वर्ग में अति पिछड़ी जातियों की पहचान के लिए OBC आयोग द्वारा सर्वे किया जाएगा एवं आयोग समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट देगा।सीएम के।मुताबिक इससे अति पिछड़ी जातियों को शिक्षा एवं सरकारी क्षेत्र में सेवा के अधिक मौके मिल सकेंगे।SC-ST के विभिन्न संगठन भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग लगातार कर रहे हैं। सरकार इस मांग का भी परीक्षण करवा रही है। EWS वर्ग के 10% आरक्षण में राजस्थान सरकार ने अचल संपत्ति की शर्त को हटाया था जिससे इस वर्ग को भी आरक्षण का लाभ पूरी तरह मिलना सुनिश्चित हो सका।गहलोत ने सभा में कहा- राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए तो पूरे देश में एक मैसेज चला गया। हम चाहेंगे आपकी भावना के हिसाब से राजस्थान में जातिगत जनगणना शुरू होगी। जाति के आधार पर जिसका जितना हक है, उसे मिलेगा। इस प्रकार की सोच को हम आगे बढ़ाना चाहते हैं।बता दें कि गहलोत ने OBC वोटर्स को पक्ष में करने के लिए चुनावी साल में बड़ा ऐलान किया है। OBC आरक्षण को बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। हरीश चौधरी सहित कांग्रेस के कई नेता OBC आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने की मांग उठा रहे थे। OBC आरक्षण के वर्गीकरण की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही थी। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले OBC आरक्षण बढ़ाने और मूल OBC को अलग से आरक्षण देने का ऐलान करके गहलोत ने बड़ा सियासी दांव खेला है।राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओबीसी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए चुनाव से पहले यह बड़ा दांव चला है। राजस्थान में ओबीसी रिजर्वेशन को बढ़ाने की मांग काफी समय से चलती आई है। कई कांग्रेस नेताओं की भी मांग थी कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर 27 फीसदी किया जाए। ऐसे में चुनाव से पहले मूल ओबीसी को अलग से रिजर्वेशन देने का फैसला लेकर सीएम गहलोत ने बड़ा सियासी दांव चला है।गौरतलब है कि के अंत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए कांग्रेस सरकार हर वर्ग को साधने में लग गई है।विश्व आदिवासी दिवस पर पहले आदिवासी वर्ग को साधने के लिए मानगढ़ धाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आए। अब इसी दिन सीएम गहलोत ने पिछड़े वर्ग को बड़ा लाभ देने का एलान किया है।
Post View : 86757





























