
बॉम्बे लीक्स, दिल्ली
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार सुबह CRPF और दिल्ली पुलिस की निगरानी में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाया गया। सड़क चौड़ी करने के लिए राजधानी के PWD डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की। मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP सुबोध गोस्वामी ने हनुमान जी की पूजा भी की।
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें अतिक्रमण की चपेट में आ रहे मजार और मंदिर को पुलिस प्रशासन ने आसानी से बिना किसी हंगामे के वहां से हटा दिया।तोडक कार्यवाही से पहले दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने मंदिर के अंदर जाकर पूजा अर्चना की।पूजा के बाद दिल्ली पुलिस ने मूर्तियों को मंदिर से आदर पूर्वक निकालकर गाड़ी में रख दिया।जिसके बाद वहां पर पीडब्ल्यूडी ने बुलडोजर के माध्यम से तोडक कार्यवाही को अंजाम दिया।इसी तरह मौजूदा मजार के अतिक्रमण को भी हटाया गया। मौके पर डीसीपी जॉय तिर्की और पीडब्ल्यूडी की टीम के अलावा लोकल पुलिस के पारा मिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए।तोडक कार्यवाही को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान तैनात देखे गए। साथ ही केंद्रीय बलों की भी मौजूदगी रही। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी भी की गई।दरसअल, इस इलाके में पीडब्ल्यूडी के डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बन रही है। लेकिन बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी।जिसे हटाने के लिए काफी समय से मांग की रही थी।वहीं अब इस मामले में दिल्ली सरकार भाजपा और एलजी पर हमलावर हो गई है।दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने राज्य के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को घेर लिया है।आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने लिखा है।LG साहब, मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें।परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है। मेरा आपसे पुनः निवेदन है कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए। इन से लोगों की आस्था जुड़ी है।
Post View : 89677






























