
बॉम्बे लीक्स ,मुँबई
नवी मुंबई की निलंगण सोसायटी में कुछ घरों पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के समर्थन वाले स्टिकर और पटाखे बंधे पाए गए।मामले की शिकायत मिलने पर खांडेश्वर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 153(ए) (दो समूहों के बीच धर्म, नस्ल, जन्मस्थान और आवासीय स्थान के आधार पर वैमनस्यता फैलाने) के तहत मामला दर्ज किया है।जिस स्थान पर यह वारदात को अंजाम दिया गया, जस सोसायटी में कुल 10 परिवार रहते हैं। घटना के बाद से सोसाइटी के लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के न्यू पनवेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने हरी स्याही से ‘पीएफआई जिंदाबाद’ और ‘786’ लिखकर पोस्टर कुछ घरों के दरवाजों पर चिपका दिए। पोस्टरों के साथ ही आरोपियों ने पटाखे भी घरों के बाहर बांध दिए।बताया गया कि पीएफआई समर्थक पोस्टर और पटाखे जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि नवी मुंबई के पनवेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार तड़के एक व्यक्ति के घर के बाहर हरी स्याही से ‘पीएफआई जिंदाबाद’ और ‘786’ लिखे स्टिकर चिपकाए थे।इसके अलावा उस इलाके के दो अन्य घरों से पटाखे और अगरबत्ती बांधी गई थी।इस मामले की शिकायत मिलने पर पर खांडेश्वर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153(ए) (दो समूहों के बीच धर्म, नस्ल, जन्मस्थान और आवासीय स्थान के आधार पर वैमनस्यता फैलाने) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में पीएफआई और उससे जुड़े कई लोगों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों पर आईएसआईएस सहित अन्य वैश्विक आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई थी।
Post View : 68436































