बॉम्बे लीक्स, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के आरिफ गुर्जर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं।सारस पक्षी की जान बचाने और उससे दोस्ती के चलते आरिफ सोशल मीडिया की सनसनी बन गए।लेकिन अब सारस के दोस्त बन आरिफ पर एफआईआर दर्ज की गई है।आरिफ पर आरोप है कि उसने सारस को अपने घर पर रखा था।
बता दें कि आरिफ की सारस से साल 2022 के अगस्त महीने में उस समय हुई थी मुलाकात, जब वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था।आरिफ ने इसकी जान बचाकर पक्षी के मन में अपने लिए प्रेम जगाया था।करीब एक साल से सारस आरिफ और उनके परिवार के साथ ही रह रहा था।आरिफ और सारस की दोस्ती इतनी प्यारी बनी कि सारस को देखने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।वही देखा जाए तो शायद अब आरिफ ने सारस से दोस्ती करके गलती कर दी।क्योंकि उत्तर प्रदेश में आरिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।इतना ही नहीं, वन विभाग ने आरिफ को नोटिस भेजा है और पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अमेठी के उप प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से आरिफ को नोटिस भी भेजा गया है।आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।फिलहाल, आरिफ के दोस्त सारस को कानपुर के चिड़ियाघर भेज दिया गया है।दरअसल वन विभाग की टीम सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार लेकर चली गई थी। अब सारस को नया ठिकाना मिल गया है। उसे समसपुर पक्षी विहार से उन्नाव और उसके बाद कानपुर के चिड़ियाघर लाया गया है। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है।अखिलेश ने सारस पक्षी का वीडियो फिर से साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा है।अखिलेश ने सारस के बंद पिजरे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… “क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे? इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था, ‘यूपी के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें यूपी की सरकार नाकाम रही।सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।बता दे कि आरिफ की मुलाकात इस सारस से अगस्त 2022 में हुई थी।तब यह सारस घायल था।आरिफ ने उसकी जान बचाई तो वह आरिफ के परिवार के साथ ही रहने लगा।कई इंटरव्यू में आरिफ ने बताया कि वह दिनभर घूमने-टहलने के बाद भी फिर से उनके घर लौट आता है। आरिफ ने यह भी कहा कि न तो वह उसे कहीं बंद करते हैं और न ही कहीं बांधने की कोशिश करते हैं।यह तो बस सारस का प्यार है कि वह आरिफ के इर्द-गिर्द ही रहता है।आरिफ और सारस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी खूब हुए। वीडियो में देखा गया कि बाइक चलाते आरिफ के साथ-साथ यह सारस उड़ता है।हाल ही में वन विभाग की टीम आरिफ के घर से सारस को ले गए।पहले उसे समसपुर पक्षी विहार में रखा गया। अब उसे कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया गया है।इस मामले को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं क्योंकि वह खुद भी इस सारस से मिलकर आए थे।
Post View : 54821