बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर पर हाथ साफ करके चोर रफूचक्कर हो गए।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनू के पिता अगम कुमार निगम के घर पर 72 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोरी की वारदात के बाद सोनू निगम के पिता ने अगम ने इस बाबत पुलिस से एफआईआर दर्ज कराई है।
अगम के घर हुई चोरी को देखते हुए एफआईआर के अनुसार चोरी का शक उनके पहले के ड्राइवर रेहान पर जताया गया है। खबर है कि ये चोरी को दो बार में अंजाम दिया गया है।फिलहाल मामले की शिकायत दर्ज कर दी गई है और CCTV फुटेज से इस बात का पता लगा लिया गया है कि आखिर ये चोरी कैसे हुई।शक की सुई सोनू के पिता के एक्स-ड्राइवर के इर्द गिर्द घूम रही है।जिसका नाम रेहान है ,ऐसे में रेहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। रेहान की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता ने अगम कुमार निगम ने पुलिस को बताया की उन्हें रेहान के ऊपर शक है, रेहान पहले उनके पास कार ड्राइवर का काम करता था।मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अगम के बयान के आधार पर रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,454 और 457 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ओशिवारा पुलिस रेहान की तलाश में जुट गई है।इस मामले को लेकर एक बार फिर सोनू निगम और उनके पिता अगम कुमार निगम का नाम चर्चा में आ गया हैम हालांकि अभी इस मामले को लेकर सोनू निगम की प्रतिक्रिया का इंतजार हर किसी को है।बता दे कि हिंदी सिनेमा के फेमस सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम भी काफी पॉपुलर सिंगर रहे हैं। साल 2005 में अगम कुमार निगम की एक म्यूजिक एल्बम आई थी, जिसका नाम बेवफाई था। अगम की इस एल्बम के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए।इतना ही नहीं आज भी आपको अगम कुमार निगम की इस एल्बम के गाने आसानी से सुनने को मिल जाएंगे।
Post View : 34983
































