बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को बन रही दरगाह को लेकर तोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है।राज ने दावा किया है कि अगर मुँबई माहिम के समुद्री तट की अवैध दरगाह को नही रोका गया तो एक महीने के अंदर वहां गणपति मंदिर खड़ा कर दूंगा।राज ने बुधवार (22 मार्च) को मुंबई की शिवाजी पार्क की अपनी रैली में एक वीडियो दिखाया।इस वीडियो में मुंबई के माहिम समुद्री तट पर एक दरगाह का निर्माण होता हुआ दिखाई दे रहा था। राज ठाकरे ने कहा कि यह अवैध तरीके से किसकी दरगाह बनाई जा रही है। किसके परमिशन से नया हाजी अली तैयार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गुड़ी पड़वा और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में सभा को संबोधित किया। राज ने इस मौके पर कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने मुंबई के माहिम स्थित समुद्र में अवैध दरगाह बनाने का मुद्दा उठाया।राज ठाकरे ने कहा कि माहिम के समुद्र में अवैध दरगाह बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट तस्वीरें देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है। राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक महीने में इसे हटाए वर्ना मनसे यहां गणपति मंदिर बना देगी।राज ठाकरे की इस चेतावनी के आधा घंटे बाद ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए।महानगरपालिका के कर्मचारी घूमते रहते हैं।सब सोए हुए हैं।किसी को कुछ पता नहीं।मैं एक महीने का टाइम देता हूं।अगर अनधिकृत दरगाह निर्माण नहीं तोड़ा गया तो ठीक उसके बगल में सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनवाऊंगा।राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कुछ दिनों पहले मैंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की मुहिम चलाई थी। हमारे कार्यकर्ताओं पर 17 हजार केस हुए. मेरे शिंदे सरकार को कहना है, या तो इस काम को आप अपने हाथ में लें, या यह काम अब हमारे कार्यकर्ताओं पर छोड़ दें. हम जो करें, उस पर ध्यान देना छोड़ दें। यह मुद्दा मैंने छोड़ा नहीं है।जल्दी ही लाउडस्पीकर के मुद्दे पर मैं मुख्यमंत्री शिंदे से मिलने वाला हूं।हिंदुत्व के मुद्दे पर राज ने कहा, ‘हमें धर्मांध हिंदू नहीं, धर्माभिमानी हिंदू चाहिए।उन्होंने जावेद अख्तर का पाकिस्तान में दिए गए इंटरव्यू के क्लिप को दिखाया और कहा कि, ‘ऐसा मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान में जाकर उनके मुंह पर ऐसा जवाब देकर आए।हमारे शहर में जो हमले हुए, वो हम भूले नहीं हैं। राज ठाकरे ने सांगली शहर के बारे में बताया कि, ‘वहां बच्चों के खेलने के मैदान में अवैध तरीके से मस्जिद बनाई जा रही है। दो समुदायों में तनाव हुआ है।15 लोग जख्मी हुए हैं। जो खुराफात करेगा उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा।
Post View : 34626