बॉम्बे लीक्स , उत्तर प्रदेश
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जिले की शाहाबाद सीएचसी में शनिवार की देर रात एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी में शनिवार देर रात बच्चे का जन्म हुआ था। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद दोनों ही जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वहीं 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे के जन्म के बाद लोग इसे ‘प्रकृति का चमत्कार’ कह रहे है।वहीं कुछ लोगों ने तो बच्चे की तुलना ‘भगवान के पुर्नजन्म’ से कर डाली।जबकिं डॉक्टरों के मुताबिक यह जुड़वां बच्चे के जन्म से जुड़ा मामला है। लेकिन दूसरे बच्चे का शरीर सही से डेवलप न हो पाने की वजह से एक बच्चे के अतिरिक्त हाथ और पैर हो गए।
मामला प्रदेश के हरदोई जिले में मौजूद शाहबाद कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से जुड़ा हुआ है।डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का वजन जन्म के समय 3 किलो के लगभग था।मामला शाहाबाद के ग्राम मंगलीपुर की निवासी करीना पत्नी संजय को प्रसव पीड़ा होने पर शाहबाद सीएचसी पर भर्ती करवाया गया था।
भर्ती होने के काफी समय बाद देर शाम करीना ने इस बच्चे को जन्म दिया। शाहबाद सीएससी की स्टाफ नर्स रीमा देवी करीना की देख रेख में अब तक बच्चा अस्पताल में ही था।डॉक्टरों के मुताबिक प्रसव के दौरान जब करीना ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया।तो बच्चे को देखकर सभी लोग हैरान हो गए।
बताया कि इसकी सूचना तत्काल करीना के घर वालों को दी गई। घरवालों ने जब बच्ची को देखा तो उनको यकीन नहीं हुआ और वो लोग परेशान हो उठे।इसके बाद चार हाथ-पैर वाले बच्चे की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
कोई इस बच्ची को भगवान का अवतार बता रहा है।तो कोई देवी के अवतार के रूप में कुदरत का करिश्मा बता रहा है। बच्चे के पैदा होने की जानकारी आसपास के इलाके में फैली तो लोग उसे देखने के लिए आ पहुंचे।बच्चे को इलाज के लिए शाहबाद से हरदोई और उसके बाद लखनऊ भेजा गया।
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश बाबू ने बताया यह जुड़वा बच्चे का मामला है और बच्चे के पेट के ऊपर दूसरे बच्चे का धड़ जुड़ा हुआ लग रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से डेवलप नहीं हो पाया।इस साल की शुरुआत में 17 जनवरी को बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म होने की भी खबर सामने आई थी।
Post View : 58758































