
बॉम्बे लीक्स ,बिहार
बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस रात 9.35 बजे बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई। इस हादसे में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए और 4 लोगों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन की 24 बोगियां बेपटरी हुई हैं, जिनमें से दो बॉगी पलट गई। एक बोगी बेपटरी होने और दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं होने की बात कही है। ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अबतक चार लाशें निकाले जाने की बात कही है। जिलाधिकारी ने भी चार मौतों की पुष्टि की है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों ने 50-52 लोगों के ज्यादा चोटिल होने की जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल करीब 100 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है।इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।वही हादसे के बाद अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है।बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं।तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि बिहार SDRF की टीम तत्परता से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ राहत-बचाव कार्य के अलावा रसद जुटाने के साथ-साथ व्यवस्थाओं की निगरानी भी कर रहे हैं। अस्पताल अलर्ट मोड पर है।गाड़ियों के लिए जिले के टोल फ्री कर दिए गए हैं।
Post View : 85843






























