बॉम्बे लीक्स।
मुंबई : पुलिस पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है।पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित एक घर के तहखाने से 26 महिलाओं को आज़ाद कराया।बताया जा रहा है कि यही से मुंबई में सेक्स रैकेट का व्यापार ऑपरेट किया जाता था।इस मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के मुताबिक सूचना के आधार पर साउथ मुंबई के लेमिंगटन रोड इलाके स्थित एक इमारत में देह व्यापार की जानकारी मिली थी।इसके बाद शाखा ने अपने नकली ग्राहकों को इमारत के अंदर भेजकर सूचना के सत्यता की जांच की।मामला सही पाए जाने के बाद एसएस ब्रांच ने इमारत के अंदर छापा मार दिया।पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो कथित रूप से गिरोह चलाने में लिप्त थे, लेकिन उनके दस साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक परिसर की गहन तलाशी के बाद इमारत के फ्लैट में विशेष रूप से बनाया गया तहखाना मिला, जहां 26 महिलाओं को छिपाकर रखा गया था।पुलिस के मुताबिक सभी महिलाएं देश के अलग-अलग राज्यों की रहने वाली है।पकड़े जाने के बाद सभी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेलकर यहां कैद रखा गया था।
मुंबई पुलिस की समाज सेवा( एसएसबी) ने बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों और बचाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिए डीबी मार्ग पुलिस थाने को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के द्वारा ही अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया जाता है। क्योंकि स्थानीय पुलिस की शह के साथ ही शहर में बियर बार, पार्लर ,देह व्यापार को बढ़ावा दिया जाता है।एसएस ब्रांच पक्की सूचना के बाद ऐसे अवैध कारोबार पर छापा मारने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देती है।ताकि एसएस के बारे में अवैध कारोबार से जुड़े हुये बार देहव्यापार पार्लर के लोगो तक छापे की सूचना न पहुँच सके।
Post View : 58748