
सांसद जो कॉक्स और उनकी पी.ए फाज़िला असवत मामले की मुख्य गवाह
शाहिद अंसारी
मुंबई:ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय महिला सांसद जो कॉक्स की हत्या के दौरान उनकी पी.ए फाज़िला असवत भी उनके साथ साप्ताहिक बैठक में मौजूद थीं।वह इस पूरे मामले की मुख्य गवाह हैं।घटना के समय वह उस बैठक में मौजूद थीं जबकि जो कॉक्स उस दौरान पार्किंग में किसी काम से गई हुई थीं और उसी दौरान उन पर हमला हुआ।घटना के बाद से ही उन की पी.ए फाज़िला असवत सदमे में हैं पुलिस उनसे मामले की जानकारी ले रही है।उनके परिवार वालों ने उस दौरान उनसे मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन कानूनी प्रक्रिया चलने की वजह से वह फाज़िला असवत से नहीं मिल सके।फाज़िला के बयान के बाद बतौर मुख्य गवाह पुलिस ने उन्हें किसी से भी इस मामले में बात करने से मन किया है।
फाज़िला के पिता गुलाम हसन अहमद मनियार मुंबई के रहने वाले हैं वह 1959 में लंदन मे जा बसे और वहां से 1992 से 2004 तक बाटली इलाके से 12 साल तक काउंसलर रहे।लंदन मे मौजूद उनके परिवार ने Bombay Leaks से बात करते हुए कहा कि वह अभी पुलिस की जांच में सहयोग कर रही हैं फाज़िला असवत फिलहाल पुलिस थाने में ही मौजूद हैं और इस घटना के बाद से वह काफी सदमे मे हैं।

गुलाम हसन अहमद मनियार
1959 में रोज़ी रोटी की तलाश में मुंबई से लंदन जाने के बाद उन्होंने काफ़ी मेहनत मशक्कत कर के मिल मज़दूरों की और आगे चलकर उनके नेता बन कर उनके अधिकार के लिए आवाज़ उठानी शुरू की। उन्होंने इस दौरान वहां होटल का कारोबरा भी किए लीड्स शहर में शाहजहां होटल और बाम्बें होटल उनके द्वारा स्थापित की गई फिलहाल बाटली टाउन में रियाएरमेंट की ज़िदंगी गुजार रहे।
उत्तरी इंग्लैंड स्थित जो कॉक्स के इलाके में उन पर चाकुओं से हमला किया गया था और उन्हें गोली भी मारी गई उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।यह घटना ब्रिटेन के यूरोपीय संघ की सदस्यता पर महत्वपूर्ण जनमत संग्रह से पहले हुई है।चश्मदीदों के हवाले से पता चला कि हमलावर ने बेटले ऐंड स्पेन से लेबर सांसद जो काक्स को फुटपाथ पर लहूलुहान छोड़ दिया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। पश्चिम यार्कशर पुलिस ने कहा कि 52 वर्ष के एक व्यक्ति को बीरस्टाल की मार्केट स्ट्रीट के पास गिरफ्तार किया गया।
सांसद ने कुछ लोगों के साथ साप्ताहिक बैठक की थी। कॉक्स देश में 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने का समर्थन कर रही थीं। सांसद को एयर ऐम्बुलेंस से ‘लीड्स जनरल इनफर्मेरी’ लाया गया जहां हथियारबंद पुलिस बाहर गश्त कर रही है। चश्मदीद हितेम बेन अब्दुल्ला ने कहा कि घटना के बाद सांसद फुटपाथ पर लहूलुहान हालत में गिर गईं थीं।
Post View : 4































