शाहिद अंसारी
मुंबई:महाराष्ट्र में बीते 17 सालों में पुलिस हिरासत मे होने वाली मौत के 17 मामलों में पुलिस वालों को बरी किया गया।जबकि मात्र 6 मामलों में ही पुलिस वालों को दोषी करार दिया गया।साल 1999 से लेकर 30 जून 2016 तक मुंबई को छोड़ कर राज्य भर में पुलिस हिरासत मे हुई मौत के मामलों में कुल 57 मामले दर्ज किए गए।जबकि 38 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है और इनमें 23 मामलों में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।23 मामलों में से 17 मामलों में से आरोपी पुलिस वालों को बरी कर दिया गया और 6 मामलों में उन्हें दोषी करार दिया गया।हाल ही में नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2001 से लेकर 2010 तक महाराष्ट्र में हुई मौतों को लेकर खुलासा किया था कि इस दौरान मात्र 14 % मामलों मे ही चार्जशीट दाखिल की गई है और एक भी पुलिसकर्मी दोषी नहीं करार दिया गया।राज्य के डी.जी प्रवीण दिक्षित ने बीते 17 सालों में हिरासत में हुई मौतों को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि 6 मामले में पुलिस वाले दोषी पाए गए और यह रिकार्ड मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र का है।
Post View : 12































